spot_img

मधुबनी कांडों के 5 नामजद, पांचों फरार, सब के घर पहुंची मधेपुर पुलिस, चस्पाया इश्तेहार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: दो कांडों के फरार आरोपियों के घर मधेपुर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, पौनी गांव के चार और भीठ-भगवानपुर गांव के एक फरार आरोपी के घर चस्पाया गया इश्तेहार, देशज टाइस फोटो: फरार आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा करती पुलिस

- Advertisement -

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मधेपुर थाने में दर्ज दो अलग-अलग कांडों के पांच नामजद फरार आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। केस अनुसंधानक सह एएसआई श्रवण कुमार यादव ने न्यायालय के आदेश से यह कार्रवाई की गयी है।

- Advertisement -

मधेपुर थाना क्षेत्र स्थित भीठ-भगवानपुर गांव निवासी दर्ज कांड संख्या 223/21 के नामजद फरार आरोपी मंत्री उर्फ शैलेन्द्र नाथ झा के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। वहीं दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी दर्ज कांड संख्या 110/21 के फरार आरोपियों सोहन ठाकुर,अमित ठाकुर, मोहित ठाकुर तथा रोहित ठाकुर के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है।

- Advertisement -

दोनों कांडों के केस अनुसंधानक एएसआई श्रवण कुमार यादव ने बताया कि फरार आरोपियों को इश्तेहार के जरिये नोटिस दी गई है कि एक पखवाड़े के अंदर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch