spot_img

Darbhanga सिंहवाड़ा के भरवाड़ा जिला परिषद सदस्य सीमा कुमारी की राधा कृष्ण ट्रेडर्स पर उपद्रवियों ने की तोड़तोड़, देवर समेत 2 लोगों पर जानेलवा हमला, दुकान को किया क्षतिग्रस्त, लूटपाट

spot_img
- Advertisement -

राजीव सिंह, सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। नगर पंचायत भरवाड़ा जिला परिषद सदस्य सीमा कुमारी के बिल्डिंग मटेरियल प्रतिष्ठान राधा कृष्ण ट्रेडर्स पर मंगलवार की सुबह उपद्रवियों ने हरवे हथियार के साथ जमकर तांडव मचाया। सीमा कुमारी के देवर समेत दो लोगों पर जान लेवा हमला किया। वहीं, प्रतिष्ठान को उपद्रवियों ने हरवे हथियार से क्षतिग्रस्त करते हुए जमकर लूटपाट की है।

- Advertisement -

जान लेवा हमले में प्रतिष्ठान संचालक सहित दो लोगों के जख्मी होने के बाद दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हाफिज गुलाब समेत पचीस लोगों पर केस दर्ज करते हुए सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार कार्रवाई में जुट गए हैं। वहीं, जाले विधायक जीवेश कुमार घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पहले से जिपस सीमा कुमारी के पति राजद पंचायती राज जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव उर्फ मिंटू यादव से रंगदारी की मांग व जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार, लूटपाट कर कुर्सी टेबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने अचानक लाठी डंडा व तलवार से जान लेवा हमला कर दिया। घटना में दुकान संचालक जिला पार्षद के देवर अंकित राज उर्फ बच्चा बाबू को लहूलुहान कर जख्मी कर दिया।

बीच बचाव करने के दौरान दुकान के स्टाफ नारायण यादव उर्फ बच्चा बाबू को भी घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिंहवाड़ा अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

उपद्रवियों के हमले के बाद मची चीख-पुकार से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ के बीच उपद्रवी मौके से भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर दोनों घायलों से भेंट कर घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

इधर, जख्मी अंकित राज ने सिंहवाड़ा थाना को सौंपे आवेदन में कहा है कि भरवाड़ा में राधा कृष्ण ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर घटना से पहले से भगवतीपुर निवासी नुरूल हसन उर्फ हाफिज गुलाब व राजो पंचायत के एयाज अहमद गुड्डू मुझ से व बड़े भाई से दुकान चलाने पर पचास हजार रंगदारी की मांग करते थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

नहीं तो अंजाम भुगतने की बराबर धमकी देते थे। इस बीच आज सुबह नौ बजे उपरोक्त दोनो सहित भरवाड़ा के खुशनूर उर्फ छोटे, शबाना प्रवीण, टीपू सुल्तान, मोहम्मद राजा,रोकशाना खातून, जीनत प्रवीण, मोहम्मद रिजवी, फरीदा अंजूम, रहीश, बौका, मो.सितारे, मो.नसीम, ओसामा,फारूक, नदीम,नसीम, इब्राहीम, प्रवेज शफीउल्लाह, मो.चुल्हाइ, शहजादी खातून, हाफीज गुलाब, एयाज अहमद गुड्डू को आरोपित किया है।

जानकारी के अनुसार, पहले से जिपस के पति राजद पंचायतीराज जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव उर्फ मिंटू यादव से रंगदारी की मांग व जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

इधर संजीव यादव ने बताया कि आज सबेरे हम पटना के रास्ते में थे कि सूचना मिली कि उनके प्रतिष्ठान पर उपद्रवियों ने हमला बोल कर दो लोगों को जख्मी कर दिया है। बताया गया है कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व से मामला चल रहा है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि मामले की तहकीकात के साथ छापेमारी तेज कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch