spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा माधोपुर-बस्तवाड़ा-जलवार के बलिया में धार्मिक स्थल पर अपवित्र चीजें फेंककर अशांति फैलाने की साजिश करने वालों को मिला करारा जवाब, लोगों ने कहा, हम एक हैं, गांव की निर्मलता को रखेंगे भाईचारे की गांठ में और साफ सुथरा

spot_img
- Advertisement -

राजीव सिंह, सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर-बस्तवाड़ा व जलवार पंचायत के सीमा स्थित बलिया गांव के धर्म स्थल बह्मस्थान परिसर में आपत्तिजनक वस्तु फेंककर अशांति फैलाने वाले मंसूबों पर पानी फिर गया है। समाज के अटूट बंधन और चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था ने ऐसे नापाक हरकत करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

- Advertisement -

वहीं, ग्रामीण और प्रशासनिक आपसी सहयोग से उक्त गांव में फिलहाल अमन और शांति की बयार बह रही है। इस निर्मलता को और साफ सुथरा रखने और आपसी प्रेम और भाई चारे को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को सिमरी थाना परिसर पर शांति समिति के  सदस्य जुटे। बैठक की और मिलजुलकर समाज को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया।

- Advertisement -

दोनों पक्ष की ओर से सामाजिक सौहार्द बनाने की अपील के साथ दोषी को चिन्हित कर प्रशासनिक कारवाई की मांग की गई। दोनों पक्ष ने अपना अपना विचार व्यक्त करते कहा  कि उपद्रवी तत्व समाज के दुश्मन हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

अंचलाधिकारी चौधरी बसंत कुमार सिंह ने कहा स्थानीय दोनों पंचायत के लोगों ने इस विशम परिस्थिति में शांति व सदभाव का परिचय दिया। समाज में भ्रांतिया फैलाने वाले को प्रशासन चिन्हित कर रही है।उपद्रव करने वाले की गहन जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

राजस्व अधिकारी गौतम कुमार ने कहा घटना के बाद से ही जनप्रतिनिधि व पुलिस की सक्रियता बेहतर रही है। गांव के लोगों ने भी संयम के साथ प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं।थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का कार्य चल रहा।आपसी वैमनस्यता को दूर कर भाईचारा को संदेश दें, जिससे सामाजिक सरोकार बनी रहे।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

जलवार के मुखिया मनोज सिंह व सरपंच शिव नारायण ठाकुर ने सभी धर्म के प्रति आस्था व्यक्त कर कहा कि इस घटना की पुर्नावृति नहीं हो यह दोनों पक्ष के लोगों को चिंतन करने की जरूरत है।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष बब्लू ठाकुर, पूर्व मुखिया-अमजद अब्बास, रामबाबू साह,ललन पासवान, इनाम खान, पंचायत समिति सदस्य शकील खान, कन्हैया मिश्र, राम लखन राउत, अनील ठाकुर, कैसर खान, ललित भगत,असगर अली,मजहर अंसारी,मोहम्मद हारून, साजीद अंसारी, फुदन पासवान, राम किशोर महतो,राहुल साह,सहित अन्य मौजूद थे। इधर माधोपुर व बलिया गांव में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर विधि व्यवस्था पर विशेष नजर रखकर अफवाह से बचने की सलाह दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch