spot_img

आज से BCCI को मिला नया बॉस, टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बनें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजीत अगरकर

spot_img
- Advertisement -

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बने हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। अगरकर, अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसके बाद उन्हें सीनियर पुरुष चयनसमिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

- Advertisement -

वह चेतन शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था।

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चीफ सेलेक्टर पद के ल‍िए 22 जून को एक विज्ञापन के जरिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून थी अजीत अगरकर का कार्यकाल 5 जुलाई 2023 से शुरू होगा। ये पद पिछले 5 महीनों से खाली था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

बल्लेबाजी में अजीत ने टेस्ट में 571 रन, वनडे में 1269 रन और टी-20 में 15 रन बनाए है। अजीत के नाम 23 साल बाद भी रिकॉर्ड कायम है। उन्होंने तेज रफ्तार गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में छोटी, लेकिन ताबड़तोड़ पारियां खेली। भारतीय गेंदबाज ने 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 25 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

आईपीएल में अगरकर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले चुके हैं। उन्होंने 8.83 की इकोनॉमी से 28 विकेट लिए हैं। अगरकर ने बल्लेबाजी में भी अच्छा खेल दिखाया है। उनके नाम टेस्ट में 1 शतक है. उन्होंने वनडे में 1269 रन बनाए हैं। साथ ही 3 अर्धशतक जड़े हैं। अजीत अगरकर 1999, 2003 और 2007 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह 2007 वर्ल्ड टी-20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें चीफ सेलेक्टर चुने जाने का ऐलान किया गया।

अगरकर कार्यभार संभालने के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अगरकर पर अब भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के साथ ही अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए टीम सेलेक्शन का दारोमदार रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch