





इस दौरान अभिहित अधिकारी सह एसीएमओ डॉ. सीके शाही, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार व धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम की संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठानों के खाद्य अनुज्ञप्ति की जांच की। पेड़ा नगरी के रूप में प्रसिद्ध घोरमारा में बड़ी संख्या में अस्थायी पेड़ा दुकान खुल जाता है। इन दुकानों के पास ना तो निबंधन होता है और ना ही पेड़ा की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है।इस दौरान घोरमारा स्थित कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीम ने चंदन पेड़ा भंडार व मेसर्स ललित पेड़ा भंडार का संचालन फूड लाइसेंस के समय सीमा समाप्त होने के बाद भी करते हुए पाया गया।
अभिहित अधिकारी के निर्देश पर तुरंत दोनों दुकानों को बंद कराया दिया गया। दोनों दुकान संचालकों को फुड लाइसेंस का नवीकरण कराने के बाद ही दुकान खोलने की हिदायत दी गई। दुकान संचालकों को ऑनलाइन माध्यम से लाइसेंस नवीकरण कराने को कहा। साथ ही मेसर्स सुखाड़ी मंडल एंड संस प्रतिष्ठान से जांच के लिए पेड़ा का सैंपल लिया गया। टीम ने इस दौरान कुल चार सैंपल कलेक्ट किए, जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा जाएगा।








