spot_img

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रही बस हाइवा से टकराई, 2 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के बेलतरा के पास पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रही बस सुबह पांच बजे के आसपास हादसे की शिकार हो गई। पीछे से आ रही बस हाईवा से टकरा गई। हादसे में दो लोगों जयनगर क्षेत्र के ग्राम जमदेई निवासी सोहन कुमार के पुत्र 30 साल के सज्जन कुमार, सोनसाय के पुत्र 55 वर्षीय रूपदेव की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सभी लोग पीएम मोदी की सभा में शामिल होने अम्बिकापुर से रायपुर जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस पेट्रोलिंग टीम, स्थानीय टीआई और तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वहीं बस में तीन दर्जन लोग सवार थे। छह लोग जख्मी हो गए जिसमें तीन की हालत नाजुक है। आशंका है भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। मामले की पुलिस जांच कर रही है। हादसे में घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर और अन्य पांच को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क हादसे में बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य लीलू गुप्ता के साथ ग्राम पंचायत तेलईकछार के उपसरपंच और भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सभी का यहां इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों को सिम्स में भी भर्ती किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

13 साल से कर रहा ये काम! दरभंगा का ‘कबीर सेवा संस्थान’ लावारिसों का बन रहा सहारा

Bihar Kabir Seva Sansthan: दरभंगा में कबीर सेवा संस्थान ने अपनी 13वीं वर्षगांठ मनाई। यह संगठन 12 साल से अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार और शव वाहन सेवा जैसी मानवीय सेवाएं बिना सरकारी मदद के#BiharNews,#DarbhangaService,#KabirSevaSansthan

मुजफ्फरपुर के गायघाट में दहलाने वाली वारदात! बंद पड़े ईंट-भट्ठे से मिली लापता विवाहिता की लाश, क्या 7 माह की गर्भवती की हत्या हुई?

Muzaffarpur Dowry Murder: मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7 माह की गर्भवती खुशबू कुमारी का शव एक बंद ईंट-भट्ठे से मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का#MuzaffarpurCrime,#DowryMurder,#BiharPolice

दरभंगा के हनुमाननगर में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक संख्या-3 का श्री गणेश, पढ़िए -खुले केंद्रीय विद्यालय का PM मोदी से कनेक्शन! अब 1 जुलाई...

Bihar Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन हो गया है। 1 जुलाई से यहां नियमित कक्षाएं शुरू होंगी, जिससे हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ#BiharEducation,#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya

भागलपुर: बच्चों से छिना जाएगा 100 साल पुराना खेल का मैदान? बवाल तेज!

Bhagalpur Park Controversy: भागलपुर में 100 साल पुराने टी.एनबी कॉलेजिएट स्कूल के मैदान में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण पर विवाद छिड़ गया है। पूर्व छात्र और स्थानीय लोग इसे बच#BhagalpurNews,#SchoolGround,#BiharDevelopment