आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। घोघरडीहा में जीजा के साथ घुमने निकली लड़की शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत हटनी चौक के निकट खुन से लथपथ घायला अवस्था मे मिली। घोघरडीहा पीएचसी मे प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में नौआबखार गांव के लड़की के पिता के आवेदन पर खुटौना थाना क्षेत्र के खिलही मझौरा निवासी जख्मी लड़की के मौसेरे जीजा नूर मोहम्मद (52 वर्ष) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उक्त जख्मी लड़की अपने मां के साथ ईद पर्व मनाने के लिए लौकहा थाना क्षेत्र के डुबरबौना गांव बीती पांच जून को गयी थी। जहां से उसके मौसेरे जीजा खुटौना थाना क्षेत्र के खिलही मझौरा निवासी नूरमोहम्मद धुमाने के लिए को ले गया। लेकिन आठ जून अहले सुबह जीजा ने उसे दोनों हाथ व पैर तथा गर्दन को काटकर घायल कर दिया और घोघरडीहा हटनी मुख्य सड़क में एकता चौक के समीप पुल के नीचे फेंककर फरार हो गया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि लोंगो के द्वारा जानकारीमिलने पर घर से देखने निकला तो खून से लथपथ बेटी हटनी चौक पर मिली। जिसके बाद मैं गंभीर रूप से जख्मी पुत्री को इलाज के लिए पीएचसी लाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्जकर अनुसंधान किया जा रहा है।








You must be logged in to post a comment.