
आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। बासोपट्टी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर संचालित जागरूकता अभियान संस्था गंगौर की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा के नेतृत्व में लड़कियों ने शनिवार को बासोपट्टी बाजार में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आक्रोश मार्च सह जागरूकता रैली निकाल अपनी आवाज को बुलंद किया। सामाजिक कुरुति दहेज़ प्रथा,बाल विवाह व अश्लीलता के खिलाफ विभिन्न नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद करती हुई यह लड़कियां बाजार होते हुये प्रखंडकार्यालय पहुंची। जहां अपने मांगो का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि भले ही आज सरकार ने इन कुरूतियों के खिलाफ सख्त नियम व कानून लागु किये है लेकिन इसका कितना अनुपालन हो रहा है। यह सभीके सामने है। आज भी ग्रामीण इलाके में कम उम्र में ही बेटियों का विवाह किया जा रहा है। दहेज़ के लिए मासूम बेटियों की हत्याएं की जा रही है।बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। इससे हम बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करते है। धड़ल्ले से गांव,चौक चौराहों पर अश्लील गाना बजाया जाता है। विभिन्न पूजा व आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता परोसा जाता है जो दुःखद है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम बेटियों के मान सम्मान के लिए आम जनता को जागरूक होने के साथ साथ प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाकर इनकानूनों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए ताकि हम अपने आप को इस समाज में सुरक्षित महसूस कर सके। इसके लिए हम अपनी मांगो काज्ञापन आक्रोश मार्च सह जागरूकता रैली के माध्यम से प्रशासन के पास रखने का काम किये है। हम सभी को बदलाव को लेकर एकजुटता दिखानीहोगी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता हरलाखी प्रखंड प्रभारी गुड़िया कुमारी ने किया। मौके पर पिंकी कुमारी समेत अन्य लड़कियां मौजूद थी।








You must be logged in to post a comment.