आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। फुलपरास थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या करने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खगड़िया रेलवे स्टेशनसे थोड़ा आगे पानी टंकी के पास रेल पटरी के बगल में 5 जून को जीआरपी ने युवक का शव बरामद किया है। शव का पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र केसैनी गांव निवासी जयराम मुखिया के पुत्र शनिदेव मुखिया 18 वर्ष के रूप में हुई। मामले की जानकारी पर पहुंची परिजनों ने शव को अपने कब्जे में लेकर खोपा चौक पर एनएच 57 को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मृतक के परिजन हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
युवक का कई महीनों से गांव में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस कारण लड़की के परिजन की ओर से मृतक पर अपहरण का मामला फुलपरास थाना में दर्ज करवाया गया था। इसी कारण हत्या करने का परिजन आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर लड़की वालों के द्वारा जानमारने की धमकी भी दी गयी थी। बताया कि पिछले चार दिन पूर्व ही मृतक अपने तीन चार साथी के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था।आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सुबह से कई बार फोन करने के बाबजूद पुलिस नही पहुची है। लेकिन युवक की हत्या हुई है यादुर्घटना यह एक जांच का विषय है।
किन्तु शव देखने से हत्या प्रतीत हो रहा है। क्योंकि ट्रेन से कटने पर शव का अधिकांश भाग क्षत-विक्षत हो जाता है जबकि इसके शरीर पर कही भी जख्म के निशान नहीं है। यहां तक की उसके हाथ में पहनी घड़ी एवं चप्पल भी सही सलामत है। शव देखने के बादहत्या कर पटरी पर फेंकने की आशंका स्थानीय लोगों द्वारा जतायी जा रही है।रोड जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को भी खदेड़ा। वहीं इस संबंध में डीएसपी सुनीता कुमारी ने ग्रामीणों को घटना की जांच कर दोषी पर कार्यवाई48 घंटे के भीतर करने के आश्वासन पर जाम छुड़ाया गया।








You must be logged in to post a comment.