

जमुई, देशज टाइम्स। जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सड़क मार्ग पर नासरीचक गांव के चौक के समीप रविवार को एक बालू लदे ट्रैक्टर ने लकड़ा बरहट के अशोक मंडल को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुई-लक्ष्मीपुर सड़क को अवरुद्ध कर सड़क जाम कर दिया। बाद में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी रामपुकार सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। दुर्घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा।बाद में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी,रामपुकार सिंह ने समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है।दूसरी ओर स्थानीय मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए व पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाली राशि को मृतक के परिजनों को प्रदान की।








You must be logged in to post a comment.