spot_img

हनुमाननगर में खरीफ महाभियान की कार्यशाला में सवालों के जवाब पर बगल झांकने लगे अधिकारी

spot_img
- Advertisement -

    हनुमाननगर में खरीफ महाभियान की कार्यशाला में सवालों के जवाब पर बगल झांकने लगे अधिकारीहनुमाननगर में खरीफ महाभियान की कार्यशाला में सवालों के जवाब पर बगल झांकने लगे अधिकारीहनुमाननगर,देशज टाइम्स। जल संकट से जूझ रहे किसानों की समस्या को दरकिनार कर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में रविवार को खरीफ महाभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। किसानों के सिंचाई संबंधी समस्या को लेकर किए गए प्रश्नों का जवाब देने के बदले कार्यशाला में मौजूद अधिकारी बगलें झांकने लगे। कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने किसानो को उन्नत व वैज्ञानिक तरीके से खेती,कम लागत में अधिक पैदावार, उन्नत प्रभेद के धान का बीज,गव्य विकास, मुर्गी पालन,बकरी पालन के फायदे,दुधारू पशुओं की देख -भाल समेत सरकार प्रायोजित अन्य किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी।

- Advertisement -

हनुमाननगर में खरीफ महाभियान की कार्यशाला में सवालों के जवाब पर बगल झांकने लगे अधिकारीकार्यशाला में मौजूद जाले कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों को धान के कम समय में तैयार होने वाले उन्नत प्रभेद के बीजों की जानकारी देते हुए इसे लगाने की विधि और कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने के गूर बताया।वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सोहन प्रसाद यादव ने लोगों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवा कर निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करने के फायदे बताए।

- Advertisement -

पशु चिकित्सक डॉ. अर्जुन सहनी ने पशुपालकों को अपने दुधारू पशुओं की देख भाल के साथ-साथ सरकार के गव्य विकास योजना,बकरी पालन,मुर्गी पालन योजना के तहत सरकारी स्तर पर मिलने वाले अनुदान की विस्तृत जानकारी दिया।वहीं कार्यशाला का संचालन कर रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी उदय शंकर और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अभिनंदन कुमार ने किसानों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।हनुमाननगर में खरीफ महाभियान की कार्यशाला में सवालों के जवाब पर बगल झांकने लगे अधिकारीमौके पर कृषि सम्न्वयक रौशन कुमार, सालिक आजम अंसारी, महेश कुमार,सुबोध कुमार,जगमोहन चौधरी, रजी अहमद,पथलू यादव,पैक्स अध्यक्ष रामकुमार मिश्र,व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर राय समेत कृषि विभाग के सभी कर्मी व क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव ने की। कार्यशाला में पहुंचे छतौना के पथलू यादव, पटोरी के उपेन्द्र चौधरी, मोरो के हरि चौधरी,रुपौली के केदार प्रसाद ठाकुर आदि किसानों ने बताया कि खेतों में बिना नमी व सिंचाई के समुचित व्यवस्था के धान की कौन सी प्रभेद है जो बागमती नदी में लगाकर उपजाई जा सके।सिंचाई की समस्याओं का समाधान बताने से सभी अधिकारी कतराते रहे।यदि हमें इसका जवाब नहीं मिलता है तो ऐसे खरीफ कार्यशाला का औचित्य क्या है। यह किसानों के साथ क्रूर मजाक और सरकारी राशि का दुरुपयोग है।हनुमाननगर में खरीफ महाभियान की कार्यशाला में सवालों के जवाब पर बगल झांकने लगे अधिकारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture