spot_img

सोमवार की शाम क्याहुआ पटना में, सड़कों पर अचानक चमचमातीगाड़ियां लाइट जलाकर रूक गईं

spot_img
- Advertisement -

 सोमवार की शाम क्याहुआ पटना में, सड़कों पर अचानक चमचमातीगाड़ियां लाइट जलाकर रूक गईंपटना, देशज टाइम्स। सोमवार की शाम को चली तेज आंधी ने दिनभर की गरमी से तपते हुये पटना का मिजाज  बदल दिया। अंधड़ की गति काफी तेज थी, सड़कों पर जो जहां थे, थोड़ी देर के लिए वहीं थम से गये। धूल ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। सड़कों पर चमचमाती गाड़ियां लाइट जलाकर खड़ी हो गईं। सड़कों पर चल रहे लोग भी सिर नीचे किये हुये सुरक्षित ठिकानों की खोज करते दिखे। यह आंधी फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए आफत बनकर आयी। उनकी दुकानों की सारी चीजें उड़ने लगीं।

- Advertisement -

देशज समझ नहीं आ रहा था कि वह खुद को बचाये या दुकान को। आंधी के बाद पटना का मौसम अचानक  खुशगवार हो गया। दिन भर तप रहे लोग आंधी  थमने के बाद बाहर निकल इसका आनंद उठाते दिखे। दिनभर की चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल थे। आज दिन का तापमान 43 डिग्री था मगर आंधी के बाद शहर के बदले हुये मौसम ने लोगों को थोड़ा सुकून दिया।

- Advertisement -

 शहर के दूसरे हिस्सों में भी कमोबेश यही स्थिति रही। मकानों की छतों पर रखे हुये सामान उड़ते हुये नजर आये। मैदानों में खेलते हुये बच्चों को भी अपनी आंखें बंद करके बैठ जाना पड़ा। धूलभरी तेज आंधी पूरे शहर को अपनी चपेट में लिए रही। शहर में जहां -तहां जानवर भी इस धूल भरी आंधी से खुद को बचाने की कोशिश करते हुये देखे गए।सोमवार की शाम क्याहुआ पटना में, सड़कों पर अचानक चमचमातीगाड़ियां लाइट जलाकर रूक गईं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture