spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में चाची की हत्या में बजरंग झा को उम्र कैद

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय कृष्ण गोपाल की अदालत ने हत्या के एक मामले में प्रखंड क्षेत्र के पोहद्दी निवासी बजरंगी झा को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

- Advertisement -

साथ ही, उन्हें ₹10हजार अर्थदंड भी दी गई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

- Advertisement -

पोहद्दी गांव के मनोज कुमार झा के पुत्र बजरंगी झा ने 15 जून 2015 को अपनी चाची भगवान दाय देवी को घर के अहाते में ही सब्जी खरीदने के समय चाकूमार कर हत्या कर दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इस संबंध में भगवान राय देवी के भाई बिरौल थाना क्षेत्र की पड़री निवासी अशोक कुमार राय ने बहेड़ा थाना कांड संख्या 303 /15 दर्ज करवा कर दो अन्य लोगों सहित बजरंगी झा को नामजद अभियुक्त बनाया था।

लेकिन, अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्तों का नाम पुलिस ने गलत पाते हुए दोष मुक्त कर दिया था और बजरंगी झा के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

उक्त मामले में 1 मार्च 2016 को न्यायालय ने आरोप गठित करते हुए सत्रवाद संख्या 372/15 की सुनवाई चल रही थी। इसमें 10 गवाहों ने अभियुक्त के विरुद्ध गवाही दी थी।

इस बीच पुलिस ने आरोपी बजरंगी झा को घटना के दूसरे दिन 16 जून2015 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जो सजा सुनाए जाने तक उपकारा बेनीपुर में विचाराधीन बंदी के रूप में बंद हैं।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

उक्त मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री कृष्ण गोपाल ने पिछले 8 अगस्त को उन्हें दोषी करार देते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि मुकर्रर की थी।

इसमें आज लोक अभियोजक चक्रपाणि चौधरी ने घटना को गंभीर बताते हुए अत्यधिक सजा देने की मांग की। वहीं, विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता दिवाकर झा ने अभियुक्त का उम्र कम होने के कारण उन्हें सुधार का एक मौका देते हुए कम से कम सजा देने की मांग की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews