आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी मकिया से इंजीनियर मो. इरसाद के अपहरण का मामला झूठा निकला। कथित अपहृत युवक मो. इरसाद ने कोर्ट में दिए गए बयान में बताया कि एक जून को उसके दोस्तों ने फोन किया था तो उसके बताया कि वो मकिया मे है। इसके बाद उसके दोस्तों ने स्कॅर्पियों सेमकिया पहुंच कर बताया कि पूणे में आज दोस्त का जन्मदिन है। मेरा मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने के कारण बंद हो गया था।
इस कारण परिजनों को पूणे जाने की जानकारी नहीं दे पाया। उधर, इंजीनियर ने बताया कि उसके परिजन भूल से अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराए है। उधर, सूत्रों की माने तोसारा मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर मो. इरसाद अपने चार दोस्तों से पैसे उधार लेकर कैसिनो में जुआ खेलता था। दोस्तों को पैसा डबल कर देता था। इस दौरान सभी दोस्तों से दस से पंद्रह लाख रुपये उधार लिया था।
एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कियुवक के साथ तीन लोगों को पूणे से पुलिस की टीम लेकर आयी थी। पुलिस के पूछताछ के दौरान सारा मामला सामने आया। वहीं इंजीनियर मो. इरसाद ने कोर्ट में बयान देते हुए अपने अपहरण की बात को असत्य कहा। उधर, पुलिस ने पूणे से लाये गए लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया है।गौरतलब है कि कथित अपहृत के मामा मो. नियाज ने बेनीपट्टी थाना में इंजीनियर के कथित अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
देशज टाइम्स में कुछ यूं छपी थी अपहरण की खबर
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
जयनगर के देवधा थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया किगिरफ्तार लदनियां थाना क्षेत्र के पद्मा गांव निवासी मो मुस्तकिल पिता स्व मो तस्लीम व मो नेमत पिता अब्दुल वहाब को चोरी के मोटरसाइकिल हिरोडीएल 4 एस एएक्स 0886 के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।वहीं दूसरी ओर देवधा थानापुलिस ने 9 मामले में जब्त 657 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया।








You must be logged in to post a comment.