
कमतौल, देशज टाइम्स। कमतौल से गुरुवार की सुबह एक बुरी खबर आ रही है। सुबह दरभंगा मब्बी, कमतौल, बसैठा एसएच 75 पथ पर भीषण हादसा हुआ है। यहां कार व बाइक में सीधी टक्कर हुई है। इसमें छह लोग जख्मी हो गए हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक बिल्कुल ही नई थी। अभी उसका नंबर भी नहीं मिला था।
इस घटना में कार पर सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बाइक सवार दोनों जीजा साले के पांव टूटकर कई टुकड़े हो गए हैं। दोनों की स्थिति गंभीर बना बनी हुई है।
स्थानीय लोंगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दोनों वाहन को जब्त कर आगे की तहकीकात में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर गुमती से उतर बिना नंबर की पल्सर बाइक व मारुति कार में आमने-सामने की टक्कर हुई है। इसमें आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गुरुवार की नौ बजकर तीस मिनट पर हुई। पुलिस के अनुसार, कार चालक बिरौल बलिया के मो. नियाज अपनी बहन व उसके तीन छोटे बच्चों को छोड़ने उसके ससुराल जा रहे थे। ससुराल जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेड़ा गांव अपने घर बिरौल से जाने के दौरान यह हादसा हुआ है।
बताया जाता है कि इसी बीच घटना स्थल पर गोपालपुर गांव के संजय चौपाल के पंद्रह वर्षीय पत्र रविंद्र कुमार अपने जीजा के साथ मुहम्मदपुर से गांव जा रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण विपरीत दिशा में जाकर कार में टक्कर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार, कार अपनी साइड से जा रही थी। अचानक काफी तेज गति से बाइक संतुलन बिगड़ने के कारण विपरीत दिशा में घुस गया। वैसे, कार चालक बाइक को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन बाइक की गति इतनी तेज थी कि टक्कर हो गई।
देशज तस्वीर : दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार। मौजूद ग्रामीण।








You must be logged in to post a comment.