आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में विवाहिता को दहेज के लिए केरोसिन डालकर जान से मारने की कोशिश गई। इसमें विवाहिता का एक हाथ झुलस गया है। वहीं पिटाई से गंभीर अंदरूनी चोटें भी आई है। विवाहिता ने अपने भैंसुर शिवा दास पर जान से मारने का आरोप लगाई है। घायल विवाहिता का इलाज उमगांव पीएचसी में कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने तीन दिनों तक घायल पीड़िता का इलाज कर उसकी जान बचाई। लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब पुलिस घायल पीड़िता का बयान लेने अस्पताल नहीं पहुंची तो गुरुवार को देर शाम वे लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। घायल पीड़िता सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंडी भिट्ठामोर निवासी फेकन दास की पुत्री बताई गई हैं। जिसका विवाह हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में वार्ड सात के गणेश दास के पुत्र इंदल दास से कुछ माह पूर्व हुई थी।
इस पूरे मामले में घायल पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। घायल व परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से ओडी स्लीप भेजें जाने के 72 घंटे बाद भी पुलिस उसका बयान लेने नहीं पहुंची। जबकि घटना 11 जून की बताई जा रही है। उसी दिन घायल अवस्था में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता व माता का कहना है कि जब वे लोग थाने में शिकायत लेकर गए तो पुलिस ने उसे डांटकर वहां से भगा दिया। जिससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस ने ससुराल पक्ष से पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की है।
हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि पीड़िता की हालत बेहद नाजुक थी। वह तीन दिनों तक बार बार उल्टी करती रही। जिसे काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई गई। इतना ही नहीं ओडी स्लीप के अलावा अस्पताल से थाना में फोन करके भी मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस घायल पीड़िता का बयान लेने नहीं पहुंची। पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाई है कि उसका अपने भाभी के साथ अवैध संबंध है और वह अपने घर के लोगों के साथ मिलकर विवाह के कुछ ही दिन बाद से दहेज के लिए परेशान करने लगा था। जबकि विवाह के समय दो लाख रुपया व बाइक के अलावा सोना चांदी भी दहेज में लेकर आई थी। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान लेने लायक स्थिति के इंतजार में पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची है। घायल या उसके माता पिता के बयान पर केस दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।








You must be logged in to post a comment.