हनुमाननगर, देशज टाइम्स। लोहिया स्वच्छता अभियान के लाभुकों के बकाए राशि का भुगतान अब कैंप के माध्यम से होगा।इसके लिए 14 जून को नन पेमेंट बेनिफिसियरी की सूची व जांच प्रपत्र 15-18 जून को लाभुकों के प्राप्त कागजात की जांच कर आधार संख्या व अन्य कागजात प्राप्त करने,18-19 जून को कर्मियों की ओर से जांच प्रतिवेदन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा को उपलब्ध कराने,19-20 जून को जिग्राविअ कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यपालक सहायकों से आधार अपडेशन का कार्य कराने,21 जून को भुगतान संबंधी सभी तैयारी करने व 22 जून को जिग्राविअ दरभंगा में कैंप लगाकर सभी योग्य लाभुकों का भुगतान करने का आदेश जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति दरभंगा ने सभी बीडीओ को दिया है।
अब होगा आधार अपडेशन
शौचालय व प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराने वाले व अन्य योजनाओं के लाभुकों का अब आधार अपडेशन किया जाएगा। इसके लिए पंचायत वार कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पत्र के आलोक में बीडीओ सुधीर कुमार ने सभी कर्मियों को सूचित करते हुए 14 जून (शुक्रवार) को डीआरडीए कार्यालय से लाभुकों की सूची व प्रपत्र प्राप्त करने के लिए निदेशित किया है।
वाहन खरीदने पर रहा जोर
इधर, बीडीओ सुधीर कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लाभार्थियों के साथ प्रखंड कार्यालय पर एक बैठक की।बैठक में लाभार्थियों को अविलंब गाड़ी खरीदने एवं कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे प्रखंड कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया।








You must be logged in to post a comment.