हनुमाननगर, देशज टाइम्स।गोढ़ैला पंचायत के पुराने पंचायत भवन में गुरुवार को किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।बीएओ उदय शंकर ने किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक विधि से खेती करने,कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त करने,जैविक खेती को बढ़ावा देने,मछली, बकरी,मुर्गी व सुअर पालन के लिए सरकारी अनुदान व पशुओं के प्रचलित बीमारियों समय पर इलाज व पशु ऋण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
चौपाल का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से किसान हित में चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के प्रत्येक किसान के बीच पहुंचाना है। अभी के दौर में किसानों की समस्या और समाधान दोनों का हल ऑन द स्पॉट किया जाता है।चौपाल में किसानों की ओर से कई समस्याओं को भी रखा गया।
मौके पर कृृृषि समन्वयक रौशन कुमार यादव,शालिक आजम अंसारी, किसान सलाहकार अमरनाथ, लालबाबू मिश्र, महेश कुमार, सुबोध कुमार, वीरेंद्र कुमार प्रभात व सुजीत यादव, गौड़ीकांत मिश्र, शंकर मिश्र,दीपन यादव समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।
इंसेट : ठनका गिरने से भैंस की मौत
हनुमाननगर। गुरुवार की शाम आयी आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अम्माडीह गांव के चौर में चर रही भैंस पर ठनका गिरने से भैंस की मौत हो गयी। भैंस अम्माडीह निवासी रूदल सहनी की थी जो आठ माह की गर्भवती बतायी जा रही है।पीड़ित पशुपालक ने उक्त बात की सूचना प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अर्जुन सहनी व सीओ भुवनेश्वर झा को दी।दोनों अधिकारियों ने पीड़ित को हर संभव सरकारी आपदा राहतकोष से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया कराने का भरोसा दिया है।








You must be logged in to post a comment.