spot_img

वार्डो में नल-जल योजना की शुरुआत नहीं, छूट रहे प्रशासन के पसीने, एसडीएम ने सुनाई खरी-खरी 

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

वार्डो में नल-जल योजना की शुरुआत नहीं, छूट रहे प्रशासन के पसीने, एसडीएम ने सुनाई खरी-खरी  आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन के अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मेंसीएम सात निश्चय योजना के जल-नल योजना,वृद्धजन पेंशन योजना,परिवहन योजना की गहन समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान एसडीएम सात निश्चय योजना की समीक्षा में संतोषप्रद स्थिति नहीं होने पर गहरी नाराजगी प्रकटकरते हुए सभी वार्डो में योजना को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यो सेविकास योजना सफल नहीं हो सकती है। बीडीओ क्षेत्र में जाकर योजनाओं का पड़ताल कर नए योजनाओं कोसफल बनाये। एसडीएम ने तीन दिनों के अंदर शेष वार्डो में जल-नल योजना की शुरुआत किए जाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

वहीं योजना के शुरु करने में अगर जनप्रतिनिधि अथवा कर्मी के द्वारा समस्या की जाती है तो ऐसे लोगों केखिलाफ कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के समीक्षा के क्रम में सभी बीडीओ को निर्देशित कियागया कि तीसरे चरण के लिए आवेदन  लेने का कार्य आरंभ कर दिया गया है अतः विकास मित्र एवं मुखिया के द्वारापंचायत में लोगों को जागरुक करते हुए आवेदन प्राप्त करें। जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सभी बीडीओ कोकहा गया कि  जिनके द्वारा वाहन क्रय कर लिया गया है  और उनका पंजीयन नहीं हुआ है  तो उनकी एक सूचीअविलंब जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराए। जिससे की प्राथमिकता के आधार पर उनके वाहनों कापंजीयन किया जा सके । लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए  पाया गया कि सभी प्रखंडों में जियोटैगिंग के विरुद्ध भुगतान बड़ी मात्रा में लंबित है। इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए एसडीएम ने सभी बीडीओएवं एलएसबीए की कोऑर्डिनेटर को निदेशित किया गया कि यथाशीघ्र जितने भी शौचालय का जियो टैगिंग होचुका है उसकी सारी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विधिवत भुगतान करना सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

इसी क्रम में हरलाखी प्रखंड केसमीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरलाखी के द्वारा प्रतिवेदन तैयार कर नहीं लाने के लिए कारणपृच्छाकरने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिया गया साथ ही एलएसबीए के प्रभारी कोऑर्डिनेटर को भी जियोटैग के अनुसार भुगतान नही करने हेतु कारणपृच्छा करने का आदेश देते हुए एक सप्ताह के अंदर जियो टैग वालेका भुगतान करने हेतु आदेश दिया गया। वृद्धजन पेंशन योजना में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकासपदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि  प्रखंड में प्राप्त आवेदन को यथाशीघ्र सत्यापित करते हुए लागिंग से भेजनासुनिश्चित करें जिससे कि उस पर अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता शिवकुमारपंडित,बीडीओ मनोज कुमार,बिस्फी बीडीओ अहमद अब्दाली,एलएसबीए के कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र प्रधान, चंद्रवीरकुमार,ललित कुमार ठाकुर सहित कई कर्मी मौजूद थे।वार्डो में नल-जल योजना की शुरुआत नहीं, छूट रहे प्रशासन के पसीने, एसडीएम ने सुनाई खरी-खरी 

- Advertisement -

जिला पार्षद को पितृ शोक

घोघरडीहा। घोघरडीहा दक्षणी क्षेत्र संख्या 45 के जिला पार्षद मंजू देवी के पिता प्रखंड के धावघाट  निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक फुलेश्वर कामत75 वर्ष का निधन हृदयगति रुकने से बुधवार की रात हो गई। दिवंगत कामत सेवा में रहते हुए एवं सेवानिवृत्त के बाद भी सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन पर कई सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड जदयू अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मंडल,पंचायत के मुखिया संजय कुमार निराला,सरपंच देवेन्द्र कामत,घोघरडीहा उतरी के जिला पार्षद सह जदयू पंचायतीराज प्रकोष्ठ केजिलाध्यक्ष विक्रमशिला देवी,वरिष्ठ जदयू नेता फूलदेव यादव,पंसस सुशील कामत,पूर्व जिला पार्षद बलराम साह शामिल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture