spot_img

Chirag Paswan की पार्टी LJP (रा) के नेता मो.अनवर की सैलून में बेटे के सामने गोली मारकर हत्या, विरोध में नेशनल हाईवे-2 पर शव के साथ सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

गया से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां आमस में लोजपा (रा) के नेता मो.अनवर की सैलून में बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं। हत्या के बाद बदमाश पिस्टल और बाइक छोड़ दिया। हाईवे पर राहगीर की बाइक छीनकर भाग निकले।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जिले के अंतर्गत आमस थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने लोजपा नेता अनवर खान को छह गोलियां मारी, जिससे घटनास्थल पर ही नेता ही मौ’त हो गई। वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की पुष्टि आमस थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की है।

- Advertisement -

इधर, समर्थकों ने अनवर का शव स्कॉर्पियो में रखकर दिल्ली-कलकत्ता हाईवे को जाम कर दिया। बदमाशों को जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

घटना आमस थाना क्षेत्र की है। सुबह के समय मो. अनवर खान अपने बेटे के साथ बाल कटवाने सैलून गए थे। अनवर आमस थाना क्षेत्र के सिहूली गांव के रहने वाले थे। वह जनता दल यूनाइटेड से शेरघाटी विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर

गया जिले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गया जिले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मो.अनवर अली खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

बाइक सवार बदमाशों ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मो. अनवर अली खान की हत्या आमस थाना क्षेत्र में बुधवार को की गई है। इसके बाद जीटी रोड जाम हो गया। मो. अनवर अली खान एक सैलून में सेविंग करा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

वर्तमान में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) के सदस्य थे। वारदात के समय सैलून में मौजूद एक अन्य युवक फेसबुक पर लाइव था। जिसमें तीन अपराधी हथियार के साथ सैलून में घुसते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हाथ में हथियार लिए पहुंचे थे।

अनवर की हत्या करने के बाद अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही निकल गए। इस दौरान नेशनल हाईवे-2 पर हथियार के बल पर एक राहगीर से बदमाशों ने बाइक भी छीन ली। घटना के बाद समर्थकों ने नेशनल हाईवे-2 पर शव रखकर जाम लगा दिया है।

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर शेरघाटी डीएसपी समेत आमस और शेरघाटी थाने की पुलिस पहुंची है। शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है, लेकिन आक्रोशित लोग अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

स्वास्थ्य सेवा और स्कूल गाड़ी के अलावा किसी भी वाहन आने जाने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस के अधिकारी का कहना है जल्दी ही समझा बुझाकर जाम हटा लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा जाएगा।

पुलिस का कहना है घटनास्थल से अपराधियों की बाइक, एक पिस्टल और चप्पल बरामद की गई है। अनवर खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसपर हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि अनवर खान जमीन खरीद बिक्री का भी काम करते थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO