spot_img

Darbhanga में जिप की सामान्य बैठक में 276 योजनाएं पारित

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में हो गया। हालांकि, पिछले बैठक की गहमागहमी का असर इस बैठक में भी उसकी धधक साफ दिखी जहां बैठक में डेढ़ दर्जन जिप सदस्य नहीं आए।

- Advertisement -

बैठक में बाइस जिप सदस्योंजिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित जिप सदस्य फरहत हैदर, समता कुमारी, नवीन कुमार दुबे, सीमा कुमारी, दिलीप कुमार यादव, नादरा हुसैन, शशि रानी, फरहाना खातून, विभा देवी, रूबी प्रवीण, आशा देवी, सुमित्रा देवी, सुलेखा देवी, आशा देवी,

- Advertisement -

लाल सिंह, नंद किशोर झा बेचन, सुनीता यादव, छेदी साहू, अजय कुमार यादव, गुणेश्वर ठाकुर, पूनम मणि शर्मा और हकीकुल समेत पांच प्रमुखों सिंहवाड़ा की प्रमुख पुष्पा झा, तारडीह प्रमुख श्यामा देवी, कुशेश्वरस्थान के प्रमुख हीरा सिंह, किरतपुर के प्रमुख रेखा देवी और सदर प्रमुख शंभु साह ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

जिला परिषद में रिक्त जेई, एई, अमीन, लिपिक सहित विभिन्न पदों, जिले में बन रहे एनएच में जिला परिषद की जानेवाली जमीन, अस्वस्थ परिचारी की जगह नये परिचारी को संविदा

पर रखने, डाक बंगला की घेराबंदी, डाटा ऑपरेटर पर बहाली व जिला परिषद के जर्जर भवन को तोड़कर नये भवन बनाने का प्रस्ताव अध्यक्ष की ओर से दिये जाने की बात कही। जिसका समर्थन सभी जिप सदस्यों ने अपना दोनों हाथ उठाकर किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

पिछले दिनों 11 सितंबर को हुई जिप की सामान्य बैठक के दौरान हंगामा करने वाले जिप सदस्यों के ऊपर की गई प्राथमिकी के कारण बुधवार को डेढ़ दर्जन पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे।

इसमें ललित नारायण पासवान, हरिमोहन यादव, सीता देवी, सुजाता कुमारी, काजल देवी, रिंकी कुमारी, अंजू देवी, रंजना कुमारी, स्वतंत्र कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर सहित अवधेश कुमार, धीरेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र कुमार झा, धीरज कुमार झा,अरुणा देवी, मुसर्रत फातमा व कुलसुम बेगम बैठक में शामिल नहीं हुए।

बैठक में बिना किसी शोर शराबे के 15वीं वित्त आयोग के वित्तीय वर्ष 2023-24 का लगभग 18 करोड़ लागत की 276 योजना और पंचम और षष्टम वित्त की अवशेष राशि के उपयोग करने को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

स्वास्थ कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सकी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी प्रतिभा रानी की बागडोर अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीपीआरओ आलोक राज

ने संभाला। अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीपीआरओ आलोक राज ने बैठक में शामिल जिप सदस्यों को वित्तिय वर्ष 2023 – 24 में 15वीं वित्त से स्वीकृत योजनाओं और पंचम व षष्टम वित्त की अवशेष राशि का जानकारी दी।

पिछले बैठक में हुए हंगामे से सबक लेते हुए अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने पहले बैठक की एजेंडा से सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए उनकी प्रतिक्रिया मांगी। इसके बाद सभी सदस्यों को बारी – बारी से अपने क्षेत्र की समस्या और सुझाव देने को कहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety

मोहर्रम से पहले भागलपुर में हाई अलर्ट! DM-SSP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, जानिए क्या हैं तैयारी

Bihar Moharram: मोहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण#BiharMoharram,#BhagalpurSecurity,#LawAndOrder

विक्रमशिला सेतु हादसे में बेटे का दर्द: ‘4 लाख से नहीं चलेगा परिवार’, पुल निगम पर फूटा गुस्सा!

Bhagalpur Accident: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु हादसे में पिता को खोने के बाद बेटे लक्की कुमार का दर्द छलका है। उन्होंने पुल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 4 लाख रुपये के#BhagalpurAccident,#VikramshilaSetu,#BridgeSafety