अब्दुल बारी सिद्दीकी शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में आरजेडी के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक के दौरान अब्दुल बारी सिद्दीकी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर संसद में बॉब कट और लिपस्टिक पाउडर वाली महिलाएं आ जाएंगी तो आपकी महिलाओं को कुछ हक-हुकूक नहीं मिलेंगे।
इसके बाद बिहार में बवाल मच गया। वैसे भी, राजद नेताओं के बयान पर बवाल होना आम सी बात हो गई। अभी राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा की ओर से संसद में पढ़ी गयी कविता ‘ठाकुर का कुआं’ पर राजद में अंतर्कलह है। इनसब के बीच राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के नए बयान ने राजद की मुश्किलें बढ़ा दी है।






वैसे, राष्ट्रीय जनता दल नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपने उस बयान पर माफी मांग ली है, इसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं के आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली औरत नौकरी में चली आएंगी तो ओबीसी महिलाओं को हक कब मिलेगा।
दरअसल, महिला आरक्षण बिल पर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से मुजफ्फरपुर में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर सिद्दीकी ने खेद प्रकट किया है।
महिलाओं को लेकर अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर चिराग पासवान ने राजद को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि ये बयान उनकी निचले स्तर की सोच को दर्शाता है। मैं इस तरह की बातों का कभी भी समर्थन नहीं करता हूं। राजद के लोग महिलाओं को सिर्फ रंग – रूप वेशभूषा से जोड़कर देखते हैं।
इन लोगों की सोच अभी भी उसी मानसिकता में उलझी हुई है जहां पर यह लोग महिलाओं को सिर्फ पर्दे में और चूल्हा चौखट के कामों में लगा कर रखना चाहते है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं ये बात इनलोगों की समझ के परे है।
हमारे देश के सर्वोच्च पद पर जो है वह भी एक महिला हैं। लेकिन इसके बाद भी इनलोगों की सोच इस तरह की जो लज्जा का विषय है। वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं इनको मुंहतोड़ जवाब देंगी।








