spot_img

जब Darbhanga के DM Rajeev Roshan ने उठाया हाथों में कुदाल…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: स्वच्छता ही सेवा इसी संकल्प के साथ डीएम राजीव रौशन ने कूड़ा हटाकर की सफाई, जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने भी लगाया झाड़ू,बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय कैंपस की हुई सफाई

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन के साथ जिले के आलाधिकारियों ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय कैंपस को अपने श्रमदान से पूर्णत: स्वच्छ व सफाई कर दिया।

- Advertisement -

इस अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से कचरा उठाया, कुदाल से जमे कचरे को हटाया, स्वंय डस्टबिन में रखकर कचरे को कचरे की गाड़ी में डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

इस अवसर पर उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री,उप जन संपर्क निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डीआरडीए निदेशक

राहुल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी, डीपीओ मनरेगा आमना जोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार, अंचलाधिकारी नीलम कुमारी,

पी.ओ. प्रांजल गुप्ता, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला सलाहकार संदीप कुमार व प्रभास कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वच्छता की शपथ सबों को दिलाई और कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा।

और उसके लिए समय दूंगा, हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूँगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं।

इस विचार के साथ में गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

घनश्यामपुर में मां-बेटे पर टूटा कहर! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली मां की जान, बेटा ICU में

Ghanshyampur Accident: घनश्यामपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार क#GhanshyampurNews,#BiharAccident,#RoadSafety

मोहर्रम से पहले भागलपुर में हाई अलर्ट! DM-SSP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, जानिए क्या हैं तैयारी

Bihar Moharram: मोहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण#BiharMoharram,#BhagalpurSecurity,#LawAndOrder

विक्रमशिला सेतु हादसे में बेटे का दर्द: ‘4 लाख से नहीं चलेगा परिवार’, पुल निगम पर फूटा गुस्सा!

Bhagalpur Accident: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु हादसे में पिता को खोने के बाद बेटे लक्की कुमार का दर्द छलका है। उन्होंने पुल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 4 लाख रुपये के#BhagalpurAccident,#VikramshilaSetu,#BridgeSafety