जमाल प्रवेज के पास चार बच्चों में दो लड़का व दो लड़की थी। इसमें दोनों लड़के की मौत हो गई।
आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स। रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव में डूबने से दो सगे भाई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जमाल प्रवेज के बारह वर्षीय पुत्र मो. अमीर व नौ वर्षीय सरीफ जमाल गर्मी को देखते हुए अपने एक साथी के साथ नहाने गांव से पश्चिम ओर चउरी पोखर तालाब के पास एक पानी भरे गडडे में नहाने लगा।
इतने में दोनों भाई पानी के अन्दर गया तो बाहर नही आया। जिसके बाद उसके साथ ने दौड़ते हुए दोनों भाई के घर पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही घर के लोग दौड़कर पहुंचे व दोनों को पानी से बाहर निकाला। नाजुक हालत में दोनों को क्रिप्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
लेकिन वहां के चिकित्सकों ने दोनों भाई को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे की लाश गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जमाल प्रवेज के पास चार बच्चों में दो लड़का व दो लड़की थी। इसमें दोनों लड़के की मौत हो गई।









You must be logged in to post a comment.