back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

बिहार में जाति आधारित सर्वे रिपोर्ट जारी, आबादी 13 करोड़ से ज्यादा, 36% के साथ सबसे अधिक अत्यंत पिछड़ा,

बिहार में किस जाति की कितनी संख्या, जानिए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है।बिहार में हुई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट आज गांधी जयंती के अवसर पर जारी कर दी गई।

- Advertisement -

बिहार सरकार की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी की है। बिहार में यह मुद्दा खासा चर्चा का विषय रहा है। बता दें कि यह गणना लंबे राजनीतिक और कानूनी विवाद के बाद कराई गई थी, जिसके आंकड़े अब सामने आए हैं।

- Advertisement -

सरकार की ओर से जारी जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जातीय गणना के आंकड़े के मुताबिक अत्यंत पिछड़ा- 36 फीसदी, पिछड़ा वर्ग- 27 फीसदी, अनुसूचित जाति- 19 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.68 फीसदी है।

- Advertisement -

बिहार सरकार की तरफ से जारी जातीय गणना के मुताबिक बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52 फीसदी है। जिसमें भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी, ब्राह्मणों की आबादी 3.66 फीसदी, राजपूत की आबादी 3.45 फीसदी है। जबकि कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी है।

जनगणना में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। इनमें हिंदू समुदाय की आबादी 81.9 प्रतिशत, मुस्लिम की आबादी 17.7 प्रतिशत, ईसाई 0.05 प्रतिशत, सिख- 0.01 प्रतिशत, बौद्ध 0.08 प्रतिशत, जैन 0.0096 प्रतिशत अन्य धर्म के लोगों की आबादी 0.12 प्रतिशत है। 13 करोड़ से ज्यादा की आबादी में 10.07 करोड़ हिंदू और मुस्लिम की आबादी 2.31 करोड़ है।

कोटिवार गणना

  • अनारक्षित : 15.52 प्रतिशत
  • पिछड़ा वर्ग : 27.12 प्रतिशत
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 36.01 प्रतिशत
  • एससी : 19.65 प्रतिशत
  • एसटी : 1.68 प्रतिशत

जातियों के आधार पर संख्या

  1. कुर्मी : 2.87 प्रतिशत
  2. कुशवाहा : 4.27 प्रतिशत
  3. ब्राह्मण : 3.67 प्रतिशत
  4. धानुक : 2.13 प्रतिशत
  5. भूमिहार : 2.89 प्रतिशत
  6. राजपूत : 3.45 प्रतिशत
  7. सुनार : 0.68 प्रतिशत
  8. कुम्हार : 1.04 प्रतिशत
  9. मुसहर : 3.08 प्रतिशत
  10. बढ़ई : 1.45 प्रतिशत
  11. कायस्थ : 0.60 प्रतिशत
  12. यादव : 14.26 प्रतिशत
  13. नाई : 1.59 प्रतिशत
  14. बिंद : 0.98 प्रतिशत
  15. बंजारा : 0.0064 प्रतिशत
  16. बनिया : 2.31 प्रतिशत
  17. बरई तमोली (चौरसिया) : 0.47 प्रतिशत
  18. बागदी : 0.0023 प्रतिशत
  19. बारी : 0.04 प्रतिशत
  20. बिंझिया : 0.0003 प्रतिशत
  21. बीरहोर : 0.0003 प्रतिशत
  22. बेगा : 0.0008 प्रतिशत
  23. बेदिया : 0.002 प्रतिशत
  24. बेलदार : 0.36 प्रतिशत
  25. बौरी : 0.0025 प्रतिशत
  26. बंतार : 0.14 प्रतिशत
  27. भठियारा (मुस्लिम) : 0.02 प्रतिशत
  28. भांट, भट, ब्रह्मभट, राजभट (हिंदू) : 0.09 प्रतिशत
  29. भाट (मुस्लिम) : 0.068 प्रतिशत
  30. भार – 0.005 प्रतिशत
  31. भास्कर : 0
  32. भुइंया : 0.89 प्रतिशत
  33. भुइयार : 0.0019 प्रतिशत
  34. भोगता : 0.01 प्रतिशत
  35. मंझवार : 0.0021 प्रतिशत
  36. मडरिया (मुस्लिम) : 0.06 प्रतिशत
  37. मदार : 0.0006 प्रतिशत
  38. मदारी (मुस्लिम) : 0.0089 प्रतिशत
  39. मल्लाह : 2.60 प्रतिशत
  40. मलार : 0.0020 प्रतिशत
  41. मलिक (मुस्लिम) : 0.085 प्रतिशत
  42. मार्कंडेय : 0.067 प्रतिशत
  43. मालपहरिया, कुमार भाग पहारिया : 0.036 प्रतिशत

  44. माहली : 0.005 प्रतिशत
  45. माली : 0.26 प्रतिशत
  46. मांगर : 0.0009 प्रतिशत
  47. नवेसुध : 0.0015 प्रतिशत
  48. भूमिज : 0.0012 प्रतिशत
  49. बहेलिया : 0.0061 प्रतिशत
  50. रस्तोगी : 0.0065 प्रतिशत
  51. केवानी : 0.0009 प्रतिशत
  52. छीपी : 0.0007 प्रतिशत
  53. जट (हिंदू) : 0.006 प्रतिशत
  54. जट (मुस्लिम) : 0.03 प्रतिशत
  55. जदुपतिया : 0.0001 प्रतिशत
  56. जागा : 0.0034 प्रतिशत
  57. जोगी : 0.013 प्रतिशत
  58. टिकुलहार : 0.011 प्रतिशत
  59. ठकुराई (मुस्लिम) : 0.112 प्रतिशत
  60. डफाली (मुस्लिम) : 0.056 प्रतिशत

  61. डोम, धनगढ़, बांसफोड़, धारीकर, धरकर, डोंगरा : 0.20 प्रतिशत
  62. ढेकारु : 0.301 प्रतिशत
  63. तमारिया : 0.0014 प्रतिशत
  64. तीली : 0.013 प्रतिशत
  65. तियर : 0.18 प्रतिशत
  66. तुरहा : 0.35 प्रतिशत
  67. तुरी : 0.05 प्रतिशत
  68. तेली : 2.81 प्रतिशत
  69. थारू : 0.14 प्रतिशत
  70. अघोरी : 0.0069 प्रतिशत
  71. अधरखी : 0.0236 प्रतिशत
  72. अबदल : 0.0087 प्रतिशत
  73. अमात : 0.2182 प्रतिशत
  74. अवध बनिया : 0.0319 प्रतिशत
  75. असुर, अगरिया : 0.0059 प्रतिशत
  76. इदरिशी दर्जी (मुस्लिम) : 0.2522 प्रतिशत
  77. इटफोरस, इटाफोरस, गदहेडी, इटपच इब्राहिम (मुस्लिम) : 0.0072 प्रतिशत
  78. इसाई धर्मावलंबी (हरिजन) : 0.0074 प्रतिशत
  79. इसाई धर्मावलंबी (अन्य पिछड़ी जाति) : 0.0088 प्रतिशत
  80. उरांव, धांगड़ : 0.1532 प्रतिशत
  81. कपरिया : 0.0033 प्रतिशत
  82. नोनिया : 1.9112 प्रतिशत
  83. पटवा : 0.0314 प्रतिशत
  84. पठान : 0.7548 प्रतिशत
  85. पमरिया (मुस्लिम) : 0.0496 प्रतिशत
  86. परथा : 0.0003 प्रतिशत
  87. परहया : 0.0009 प्रतिशत
  88. पहिरा : 0.0002 प्रतिशत
  89. प्रजापति : 1.4033 प्रतिशत

  90. प्रधान : 0.0014 प्रतिशत
  91. पान, सवासी, पानर : 1.7046 प्रतिशत
  92. पांडी : 0.0027 प्रतिशत
  93. पाल : 0.2781 प्रतिशत
  94. पासी : 0.9853 प्रतिशत
  95. पिनगनिया : 0.0003 प्रतिशत
  96. पैरधा परिहार : 0.0338 प्रतिशत
  97. बक्खो (मुस्लिम) : 0.0282 प्रतिशत
  98. बठूडी : 0.0007 प्रतिशत
  99. दबगर : 0.0059 प्रतिशत
  100. दांगी : 0.2575 प्रतिशत
  101. दुसाध, धारी, धरही : 5.3111 प्रतिशत
  102. देवहार : 0.0327 प्रतिशत
  103. दोनवार : 0.0010 प्रतिशत
  104. धनवार : 0.0014 प्रतिशत
  105. धामी : 0.0029 प्रतिशत
  106. धीमर : 0.0007 प्रतिशत
  107. धुनिया (मुस्लिम) : 1.4291 प्रतिशत
  108. धोबी, रजक : 0.8385 प्रतिशत
  109. धोबी (मुस्लिम) : 0.3135 प्रतिशत
  110. नट : 0.0806 प्रतिशत
  111. नट (मुस्लिम) : 0.0471 प्रतिशत
  112. नागर : 0.0841 प्रतिशत
  113. नाम शुद्र : 0.0233 प्रतिशत
  114. नालबंद (मुस्लिम) : 0.0091 प्रतिशत
  115. गोंड : 0.4043 प्रतिशत
  116. गोराईत : 0.0022 प्रतिशत
  117. गोस्वामी, संन्यासी, अतीथ, अथीत, गोसाईं जाति, यति : 0.3692 प्रतिशत
  118. गंगई : 0.1153 प्रतिशत
  119. गंगोता : 0.4961 प्रतिशत
  120. गंधर्व : 0.0039 प्रतिशत
  121. घटवार : 0.0958 प्रतिशत
  122. घासी : 0.0011 प्रतिशत
  123. चनउ : 0.0438 प्रतिशत
  124. चपोता : 0.0193 प्रतिशत
  125. चंद्रवंशी (कंहार, कमकर) : 1.6490 प्रतिशत
  126. चमार, मोची, रविदास, रबिदास, रोहिदास, चर्मरकार : 5.24
  127. चांय : 0.0780 प्रतिशत
  128. चीक (मुस्लिम) : 0.0386 प्रतिशत
  129. चीक बराइक : 0.0013 प्रतिशत
  130. चुड़िहार (मुस्लिम) : 0.1590 प्रतिशत
  131. चेरो : 0.0130 प्रतिशत
  132. चौपाल : 0.5722 प्रतिशत
  133. रंगवा : 0.0023 प्रतिशत
  134. लहेड़ी : 0.0645 प्रतिशत
  135. लालबेगी : 0.0021 प्रतिशत
  136. लोहार, लोहरा : 0.5162 प्रतिशत
  137. वन पर : 0.0156 प्रतिशत
  138. वीरजिया : 0.0001 प्रतिशत
  139. शिवहरि : 0.0037 प्रतिशत
  140. शेख : 3.8217 प्रतिशत
  141. शेरशाहबादी : 0.9965 प्रतिशत
  142. साईं, फकीर, दीवान, मदार (मुस्लिम) : 0.5073 प्रतिशत
  143. सामरी वैश्य : 0.0056 प्रतिशत
  144. सावर : 0.0006 प्रतिशत
  145. सिंदुरिया बनिया, कैथल वैश्य, कथ बनिया : 0.1349 प्रतिशत
  146. सुकियार : 0.0007 प्रतिशत
  147. सुरजापुरी मुस्लिम (शेख, सैयद, मलिक, पठान को छोड़कर) : 1.8713 प्रतिशत
  148. सूत्रधार : 0.0004 प्रतिशत
  149. शेखड़ा : 0.1904 प्रतिशत
  150. सैकलगर (मुस्लिम) : 0.0145 प्रतिशत
  151. कमाल (लोहार या कर्मकार) : 0.6281 प्रतिशत
  152. करमाली : 0.0009 प्रतिशत
  153. कलंदर : 0.0060 प्रतिशत
  154. कवार : 0.0096 प्रतिशत
  155. कसाब (कसाई मुस्लिम) : 0.1024 प्रतिशत
  156. कागजी : 0.0018 प्रतिशत
  157. कानू : 2.2129 प्रतिशत
  158. कादर : 0.0139 प्रतिशत

  159. किन्नर, कोथी, हिंजड़ा, ट्रांसजेंडर, थर्ड जेंडर : 0.0006 प्रतिशत
  160. किसान, नागेसिया : 0.0387 प्रतिशत
  161. कुलहैया : 0.9591 प्रतिशत
  162. केवट : 0.7174 प्रतिशत
  163. केवर्त : 0.2034 प्रतिशत
  164. कोच : 0.0173 प्रतिशत
  165. कौरा : 0.0017 प्रतिशत
  166. सिंधवार : 0.0157 प्रतिशत
  167. सैयद : 0.2279 प्रतिशत
  168. सोयर : 0.0151 प्रतिशत
  169. सोरिया पहाड़िया : 0.0057 प्रतिशत
  170. सौटा : 0.0001 प्रतिशत
  171. संतरास : 0.0002 प्रतिशत
  172. संथाल : 0.4407 प्रतिशत
  173. हरि मेहतर भंगी : 0.1955 प्रतिशत
  174. हलाल खोर : 0.0058 प्रतिशत
  175. हलुवाई : 0.6080 प्रतिशत
  176. हो : 0.0001 प्रतिशत
  177. गोलवारा : 0.0005 प्रतिशत
  178. बंगाली कायस्थ : 0.0141 प्रतिशत
  179. दरजी (हिंदू) : 0.0065 प्रतिशत
  180. खत्री : 0.0225 प्रतिशत
  181. धरामी : 0.0002 प्रतिशत
  182. सुतिहर : 0.0056 प्रतिशत
  183. कोरा, मूडी कोरा : 0.0184 प्रतिशत
  184. कोरकु : 0.0001 प्रतिशत
  185. कोरवा : 0.0010 प्रतिशत
  186. कोल : 0.0134 प्रतिशत
  187. कोस्ता : 0.0003 प्रतिशत
  188. कुरारियार : 0.0117 प्रतिशत
  189. कंजर : 0.0057 प्रतिशत
  190. खटवा : 0.0042 प्रतिशत
  191. खटीका : 0.0246 प्रतिशत
  192. खतौरी : 0.0012 प्रतिशत
  193. खरवार : 0.1969 प्रतिशत
  194. खेरिया, ढेलकी खड़िया, दूध खड़िया, हिल खड़िया : 0.0034 प्रतिशत
  195. खेलटा : 0.0002 प्रतिशत
  196. खोंड : 0.0002 प्रतिशत
  197. खंगर : 0.0156 प्रतिशत
  198. गद्दी : 0.0441 प्रतिशत
  199. गुलगुलिया : 0.0013 प्रतिशत
  200. गोड़ी : 0.2699 प्रतिशत
  201. मुकेरी (मुस्लिम) : 0.0432 प्रतिशत
  202. मुंडा पातार : 0.0159 प्रतिशत
  203. मिरियासीन (मुस्लिम) : 0.0118 प्रतिशत
  204. मेहतर, लालबेगिया, हलालखोर भंगी (मुस्लिम) : 0.0535
  205. मोमिन (मुस्लिम) (जुलाह/अंसारी) : 3.5450 प्रतिशत
  206. मोरशिकार (मुस्लिम) : 0.0510 प्रतिशत
  207. मोरियारी : 0.0190 प्रतिशत
  208. मौलिक : 0.0011 प्रतिशत
  209. रजवार : 0.2741 प्रतिशत
  210. राईन या कुंजरा (मुस्लिम) : 1.3988 प्रतिशत
  211. राजधोबी : 0.0226 प्रतिशत
  212. राजभर : 0.1719 प्रतिशत
  213. राजवंशी : 0.2219 प्रतिशत
  214. रौतिया : 0.0004 प्रतिशत
  215. रंगरेज (मुस्लिम) : 0.0332 प्रतिशत

 बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां सबसे बड़ी आबादी यादवों की है। वहीं, सवर्णों की कुल आबादी 15.52 प्रतिशत है, जिसमें ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत और कायस्थ शामिल हैं। 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार बिहार की टॉप टेन जातियों के बारे में जानते हैं, जिनकी जनसंख्या सबसे अधिक है।

इसमें,यादव 14.2666 % (18650119)
दुसाध, धारी, धरही 5.3111%
मोची, चमार, रविदास- 5.2550% (6869664)
कुशवाहा 4.2120%, (5506113)
शेख-3.82% (4995897)
मोमिन 3.5450% (4634245)
ब्राह्मण 3.6575%, (4781280)
राजपुत 3.4505%, (4510733)
मुसहर 3.0872% (4035787)
कुर्मी 2.8785% (3762969)
भूमिहार 2.8683%, (3750886)

बिहार में सभी दलों की सहमति से जातीय गणना कराने पर सहमति बनी थी। सभी दलों की सहमति के बाद विधानमंडल के दोनों सदनों से प्रस्ताव पारित हुआ।

केंद्र सरकार के इनकार के बाद बिहार सरकार ने अपने बूते पर जातीय गणना का काम शुरू किया लेकिन जाति आधारित गणना को लेकर बिहार में खूब बवाल मचा था। मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद दो चरणों में जातीय गणना का काम पूरा हुआ।

जातीय गणना का काम पूरा होने के बाद विपक्षी दल लगातार सरकार से जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार नीतीश सरकार ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर जातीय गणना के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया।

यह भी पढ़ें:  पटना फैमिली कोर्ट में Tej Pratap Yadav Divorce: क्या सुलह की राह पर लालू परिवार का 'बड़ा' बेटा?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...

निशा उपाध्याय: कैसे बनीं भोजपुरी स्टेज की बेताज बादशाह?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी सिनेमा की रंगीन दुनिया में ऐसी कई शख्सियतें हैं, जिनकी...

सुपर 8 के महामुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, हैरी ब्रूक बने हीरो

क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के लिए जिसने साँसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें