spot_img

मजदूरी मांगने पर 75 वर्षीय वृद्ध महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा, शरीर से उतार लिए जेवरात

spot_img
- Advertisement -

मजदूरी मांगने पर 75 वर्षीय वृद्ध महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा, शरीर से उतार लिए जेवरातआकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। इसमामले को लेकर उक्त गांव के ही पीड़ित बृद्ध महिला किशोरी देवी के बयान पर स्थानीय थाने में केस दर्ज की गई है। केस के मुताबिक घटना 12 जूनकी है। पीड़िता ने दिए गए लिखित आवेदन में बताया है कि दिन के करीब 3 बजे गांव का ही एक फौजी के पिता अशोक कुमार कर्ण उसके घर केसामने से बासोपट्टी की ओर जा रहा था। जहां वह अचानक रुककर मुझे बोलने लगा कि तुम मजदूरी के पैसे के लिए इतना तकादा क्यों करते हो। तोबृद्ध महिला ने कहा कि मेरा पोता बीमार है उसका इलाज कराना है। तब उसने कहा कि पैसे नहीं दूंगा जो करना है कर लो। उसके बाद उसने उसेधक्का देते हुए गिरा दिया। उसके बाद वह मारने भी लगा। उसके बाद उसने मेरा ब्लाउज फाड़कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया। इस बीच मेरी पुतोहु नीतूदेवी जब मुझे बचाने आई तो उसे भी मारना शुरू कर दिया। जब मेरा बेटा राजा सिंह मुझे बचाने आया तो उसे भी अशोक कुमार कर्ण की पत्नी सरोजदेवी ने लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद मेरी पुतोहु के कान से कान का झुमका और उसके पास से 6 सौ 10 रुपया भी छीन लिया। इसबाबत प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की अनुशंधान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।मजदूरी मांगने पर 75 वर्षीय वृद्ध महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा, शरीर से उतार लिए जेवरात

- Advertisement -

तीन नामजद लदनियां से गिरफ्तार

लदनियां स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लछमिनियां पंचायत के झलौन गांव से सटे पेट्रोल पंप के पिछे से शुक्रवार को पुलिस द्वारा शव बरामद किया गया।मलिया टोल के लापता युवक मो नसीर के शव के मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने तवरित कार्रवाई करते हूए प्राथमिकी तीन नामजद अभियुक्त कोगिरफ्तार किया है। मो नसीर की हत्या के मामले को लेकर मृतक मो नसीर के पिता मो रौदी साफी के द्वारा थानें में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दियागया था। जिस आवेदन के अनुसार आवेदक साफी ने मो खलील व कुशमा खातून के साथ, जरीना खातून को नामजद अभियुक्त बनाया है। उधर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद सभी तीन अभियुक्त मो खलील व कुशमा खातून और जरीनाखातून को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा की यह मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है ।विदित हो की मृतक मोनसीर अपने पत्नी व तीन पुत्र का जीवन यापन चलाने को लेकर प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार के दिन भी नेताजी चौक स्थित साईकिल दुकान पर फीटरका काम करने आया था।जो उसी दिन से लापता था।जिसका शव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने एक दिन बाद शुक्रवार को पेट्रोल पंप के पिछे 5 सौ मीटरकी दुर्री पर एक झाड़ी से बरामद किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture