आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के बिस्फी के भ्रष्ट गोदाम प्रबंधक को अधिकारी बचा रहे हैं, जबकि वो लगातार भ्रष्टाचार कर रहा है। प्रशासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनाचाहिए। इस भ्रष्ट प्रबंधक को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। ये बाते शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत माकपा के सात सूत्री आंदोलन कोसंबोधित करते हुए माकपा नेताओ ने कही।
माकपा नेता मनोज यादव ने कहा कि बिस्फी में समस्याओं की भरमार है, बावजूद अधिकारी कोई कामनहीं कर रहे है। किसानों को खेत पटवन की सुविधा नहीं है। जिसके कारण खेती-किसानी संभव नहीं है।
खेती के लिए मनरेगा विभाग से बिस्फी केसभी पुराने नदी, नाला व तालाब की खुदाई की जाए, जिससे किसानों के पटवन की समस्या के साथ जलसंकट खत्म हो। माकपा नेताओं ने संबोधन केजरिये प्रखंड मुख्यालय में अनाज क्रय केंद्र खोलने, लोहट, सकरी चीनी मिल को चालू कराने के साथ रैयाम में नया चीनी मिल स्थापित किये जाने, पूर्व सेलंबित पेंशन का भुगतान, राशन कार्ड से वंचित लोगों को कार्ड मुहैया कराने व भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने की मांग की। मौके पर पवन भारती, अरुण कुमार झा,आमोद कुमार झा,लालबिन्दु यादव, भोगेन्द्र यादव, पुरनी देवी, सुमित्रा देवी, लालबाबू महतो सहित कई लोगों ने संबोधित किया।








You must be logged in to post a comment.