spot_img

Darbhanga पुराने NH 57 पर सकरी से लौट रहे आदित्य के साथ हथियार के बल पर बड़ी लूट, 93000 कैश, बाइक, मोबाइल लूटकर अपराधी Madhubani फरार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पिस्टल की नोंक पर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर नायाटोल निवासी आदित्य राज (26) के साथ बड़ी वारदात हुई है। आदित्य के साथ बाइक समेत 93000 कैश व मोबाइल लूट की बड़ी वारदात सामने आई है जहां लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं।

- Advertisement -

वारदात, सदर थाना क्षेत्र के पुराने एनएच 57 की है। वारदात उस वक्त हुई है जब आदित्य राज सकरी से अपने व्यवसायिक कार्यों को निबटाकर लौट रहे थे। जांच में जुटी पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ तेज कर आगे की तहकीकात में जुटी है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

मामला, सदर थाना क्षेत्र के पुराने एनएच पर खुटवाड़ा व एकभिंडा के बीच देर शाम एक बाइक सवार आदित्य राज से बंदूक के बल पर लूटपाट की गई। पीड़ित के अनुसार दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पिस्टल सटाकर 93000 नकद सहित बाइक व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर तत्काल सदर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

बताया जाता है कि पीड़ित युवक की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर नायाटोल निवासी आदित्य राज (26) सकरी से अपने व्यवसायिक कार्यो को निपटाकर लौट रहे थे।

इसी दौरान खुटवारा एकभिंडा के नजदीक दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घेरकर पिस्टल की नोंक पर बाइक सहित 93000 नकद व मोबाइल लूटकर मधुबनी की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुची सदर थाना की पुलिस तत्काल अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

स्थानीय सुधीर चौधरी ने बताया कि इस पुराने एनएच पर आवाजाही कम रहने के कारण अक्सर लोगो के साथ लूटपाट की घटना होते रहती है। नए एनएच के बन जाने से सभी प्रकार की बड़ी गाड़ियों का परिचालन नए एनएच से होता है। लेकिन स्थानीय लोग शाम होने के कारण इसी सड़क से गुजरते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

घटना के संबंध थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह बताया देर शाम एक युवक आदित्य राज ने लूट की घटना का सूचना दी थी। इनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के क्रम में कुछ बदमाशों का कुछ सुराग हाथ लगा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident

दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga Moharram Violence: दरभंगा में मोहर्रम के बाद बरिऔल चौक पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिर#DarbhangaNews,#BiharPolice,#MoharramViolence