दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में एकबार फिर फायरिंग हुईं है। वारदात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही का है जहां गोली चलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि शराब तस्करों के आपसी मतभेद में यह गोली चली है। प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरपुर थाना अध्यक्ष आशीष राज पूरी तहकीकात में जुट गए हैं। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…






जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े फायरिंग कर स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया।
दरअसल पूरा मामला अवैध शराब कारोबार से जुड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद में गोली चली है।
सोमवार की दोपहर करीब बजे 12 बजे एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवको ने तारालाही के मंगल साह के पुत्र ऋषि कुमार पर दो गोली दाग दिया। लेकिन ऋषि बाल बाल बच गया और गोली चलाने वाला युवक ओझौल गांव के तरफ भाग निकला।
मामले की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरपुर थाना अध्यक्ष आशीष राज अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए ।और मामले की छान बीन में जुट गए। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है।
हालांकि मामले के संबंध में अभी पुलिस अनुसंधान की बात कह कर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। स्थानीय पुलिस युवक ऋषि को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई है।








