spot_img

Darbhanga के पॉक्सो एक्ट की विशेष जज Pratima Parihar का बड़ा न्याय, नाबालिग से दुष्कर्म में बलात्कारी को 10 साल की सजा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दुष्कर्म के मामले में दरभंगा पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायालय दरभंगा के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत का एक बड़ा फैसला आया है। यहां नाबालिग से दुष्कर्म की सजा में कमतौल के फरीद शेख को दस साल की सजा मिली है। वहीं, अर्थदंड लगाया है। यह फैसला, दरभंगा के लिए बड़ा माना जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला अगस्त 2020 का है। कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी फरीद शेख ने अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, इस दुष्कर्मी ने नाबालिग की तस्वीर तक वायरल करने की धमकी दी थी। कहा था, अगर मुंह खोलेगी तो तेरे मुंह पर तेजाब डाल दूंगा। भयभीत नाबालिक ने इसका जिक्र कहीं नहीं किया। मगर फिर, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में न्याय की जीत! 8 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश में दोषी करार, अब 19 सितंबर को सजा

जब बलात्कारी ने दुष्कर्म के लिए उसे दोबारा हवस का शिकार बनाना चाहा तो वह विफर पड़ी। चीख पड़ी। नाबालिग की चीख सुनकर लोगों को सारी जानकारी मिली। इसके बाद 22 अगस्त 20 को इस बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वह जेल में भी है और आगे भी दस साल जेल में ही रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में पुलिस का तस्करों पर कहर! घर से मिला 121 KG गांजे का जखीरा, अब क्या होगा?

जानकारी के अनुसार, विशेष न्यायाधीश श्रीमती परिहार की अदालत ने उसे दस साल की कठोर कारावास और 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं पीड़िता को पुनर्वास के लिए पीड़ित प्रतिकर योजना से चार लाख रुपये मुआवजा भुगतान का आदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से करने का निर्णय सुनाई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU का AI क्रांति AI Workshop! दरभंगा में शिक्षकों को सिखाया जा रहा आधुनिक शोध, क्या बदल जाएगी शिक्षा की तस्वीर?

अदालत ने कमतौल थाना के एक मामले में जीआर 44/20 की सूनवाई मंगलवार को पुरी कर अभियुक्त को दफा 376भादवि में दस साल की सश्रम कारावास और दस हजार रुपये अर्थदण्ड ,506 भादवि में दो साल की कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदण्ड एवं पाॅक्सो ऐक्ट की धारा 4(1) में दस साल की कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

अदालत ने मंगलवार को ही दुष्कर्मी को दोषी करार देते हुए सजा की बिंदु पर सुनवाई पूरी कर सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि न्याय मिलने से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाढ़ पीड़ितों की हुई मौज! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, खाते में आएंगे ₹7000

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को 8 लाख से अधिक परिवारों को 579 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि सीधे बैंक खातों#BiharFlood,#SamratChoudhary,#FloodRelief

बड़ी खबर Karnataka Politics ! कर्नाटक में सियासी तूफान, CM डीके शिवकुमार का दावा- BJP-JDS के कई नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि बीजेपी और जेडी(एस) के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। उनके इस बयान से राज्य#KarnatakaPolitics,#DKShivakumar,#Congress

Madhepura Crime मधेपुरा में मुखिया के देवर को 7 गोली से भूना, अपराधियों ने सड़क पर घेरकर मारा!गिराकर भूना, फिर पीछा कर मारी...

Madhepura Crime News: मधेपुरा के पुरैनी में सोमवार शाम नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने नया टोला चौक प#MadhepuraCrime,#BiharNews,#PurnaiMurder

दरभंगा पुलिस ने खोला चोरी का राज! दो शातिर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद | बेनीपुर में हुई थी चोरी का पर्दाफाश

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने बेनीपुर में हुई चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का मोबाइल, टैब और नकदी बरामद की गई है।#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#TheftArrest