spot_img

Darbhanga के आकाश जब रंगा तिरंगे से, केसरिया, सफेद और हरे ने भरी उड़ान, Air Force की कलाबाजारी ने बिखेरे देशभक्ति के चटक रंग, हैरतअंगेज करतब देख सबने किया दिल से सलाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में वायुसेना के जांबाजों का दम दिखा।कमांडो ने पारा ग्लाइडिंग के माध्यम से आकाश में बेहतरीन करतब दिखाए। स्कूली बच्चे करतब देख हुए गदगद, सेना के जवानों को सलाम किया। वहीं, दरभंगा वायुसेना केंद्र के दस सदस्यीय वायु सेना की टीम ने आज सेना की विमान में बैठ आकाश में उड़ान भरा और आकाश की ऊंचाई से पैरासूट के माध्यम से छलांग लगाई। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के स्क्वाड्रन लीडर मनीष कुमार ने बताया कि बच्चों को देश सेवा भाव और सेना का कर्तव्य बताना मकसद है। दरभंगा वायु सेना केंद्र के अंदर आज आकाश गंगा के तहत स्काई ड्राइविंग का आयोजन किया गया। इसमें वायु सेना के जाबांज कमांडों ने आकाश में खूब अजब गजब हैरतअंगेज करने वाले करतब खूब दिखाए। जिसने भी इसे देखा न सिर्फ दांतो तले अपनी उंगली मुह में दबा डाली बल्कि भारतीय सेना को दिल से सलाम भी किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आधी रात ग्रामीण SP साक्षी कुमारी की दबिश: सिंहवाड़ा, जाले और कमतौल थानों की खुली पोल, थानाध्यक्ष बिना वर्दी पकड़े गए! | पढ़िए - पुराना मामला फिर ताजा

दरभंगा वायुसेना केंद्र के दस सदस्यीय वायु सेना की टीम ने आज सेना की विमान में बैठ आकाश में उड़ान भरा और आकाश की ऊंचाई से पैरासूट के माध्यम से छलांग लगाई।
आकाश में अलग अलग रंग के पैरासूट के सहारे जाबांज कमांडो हवा में ही अलग अलग तरह के कर्तव्य दिखाने लगे और नीचे से करतब देख रहे स्कूली बच्चे तालियों की गरगराहट जवानों के हौसलों को बुलंद करते रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कमतौल में दिनदहाड़े लाखों की चोरी! बैंक से निकलते ही बाइक की डिक्की से उड़ाए 3.40 लाख

देश के तिरंगे वाला पैरासूट सभी मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था । जानकारी के अनुसार स्काई ड्राइविंग का आयोजन भारतीय वायु सेना के 91 वर्ष पूरे होने पर किया जा रहा है।

यह लगातार अलग अलग राज्य जिले में इस तरह के आयोजन कर भारतीय सेना लोगो के दिल मे जगह बना स्कूली बच्चो को अपनी तरफ आकर्षित भी करना मुख्य मकसद है ताकि आने वाले समय मे ज्यादा से ज्यादा युवा सेना में शामिल हो कर देश के सेवा में आगे आये।

टीम के स्क्वाड्रन लीडर मनीष कुमार सिंह ने बताया की इससे पहले आठ अक्टूबर को आकाश गंगा के साथ एयर शो का आयोजन प्रयागराज में किया गया था इसके बाद दरभंगा में इसका आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के सबसे पुराने लॉ कॉलेज पर आया बड़ा संकट! 320 छात्रों का भविष्य दांव पर, जानिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने बताया कि 1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी ऐसे में भारतीय सेना 91 वर्ष पूरे किए और इसकी वार्षिकोत्सव के रूप में इस कार्यक्रम आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों सेना के जाबांज कमांडो को इस तरह विशेष ट्रेंड किया जाता है और तीनों सेना मिलकर अपनी ताकत का परिचय देती है कि हम आकाश में किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसका आयोजन पूरी तरह ओपन होता है कोई भी इसे देख सकता है आज का आयोजन विशेष रूप से स्कूली बच्चो के लिए था यहाँ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे इसे देखने आए थे।

स्कूली बच्चे भी इस आयोजन को देख बेहद खुश दिखाई दिए आकाश में पैराग्लाइडिंग देख खूब आनंद लिया और आने वाले समय मे देश की सेवा भाव के लिए सेना में जाने का भी वादा किया ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM मोदी मंदिर विवाद के बाद बिहार सरकार का बड़ा एक्शन: भंग किया किन्नर कल्याण बोर्ड! जानिए – बड़ी वजह

Bihar Kinnar Kalyan Board: बिहार सरकार ने राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया है। केंद्रीय कानून में बदलाव का हवाला देते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड अपनी राजनीतिक गतिविधियों और प#BiharNews,#TransgenderRights,#BiharGovernment

नेपाल में महाप्रलय! 30 लाख क्यूसेक पानी बिहार की ओर, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए ! मंडराया खतरा

Bihar Glacier Flood: नेपाल में ग्लेशियर फटने से 30 लाख क्यूसेक पानी बिहार की ओर बढ़ रहा है। गंडक और कोसी नदी के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी है, पश्चिमी चंपारण समेत 6 जिले खतरे में#BiharFlood,#NepalGlacier,#GandakKosiAlert

नेपाल में हुई भारी बारिश – बाढ़ से बिहार में बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा आ रही बहकर! मंडराया बड़ा खतरा, पश्चिमी...

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंडक और कोसी जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, और 6 जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।#BiharFlood,#NepalRain,#RiverAlert

दरभंगा में आधी रात ग्रामीण SP साक्षी कुमारी की दबिश: सिंहवाड़ा, जाले और कमतौल थानों की खुली पोल, थानाध्यक्ष बिना वर्दी पकड़े गए! |...

Darbhanga Police: दरभंगा में ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने देर रात सिंहवाड़ा, जाले और कमतौल थानों का औचक निरीक्षण किया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ड्यूटी पर वर्दी के बिना मिले, जिस पर#DarbhangaPolice,#BiharNews,#PoliceAction