spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी महमदपुर पुल के पास बगीचे में मिली युवक की हत्या कर फेंकी गईं लाश…अभी सबकुछ अज्ञात

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: महमदपुर पुल के पास बगीचे से संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात युवक का शव बरामद, रेता हुआ था गला, खून के धब्बे और गला रेता हुआ देख आसपास के लोग जता रहे हत्या की आशंका, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के महमदपुर बिजली ऑफिस के समीप बगीचे में शव बरामदगी मामले की जांच करती पुलिस व उमड़ी भीड़

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर पूल के समीप स्थित बगीचे से संदेहास्पद स्थिति में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव पर गला रेतने  के स्पष्ट निशान थे। वहीं, शव के पास काफी दूरी में खून के धब्बे भी पसरे हुए थे। शव के निकट चाकू का मुठरा भी पड़ा हुआ था। इसके कारण आस-पास के लोगों की ओर से युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब बिहार में नौकरी की बहार - 26 नई औद्योगिक परियोजनाओं को स्वीकृति! 33.08 एकड़ भूमि आवंटित | जानिए - BIADA का 'प्लग एंड प्ले' मॉडल क्या है?

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जब लोग शौच करने के लिये निकले तो लोगों की नजर बगीचे में पड़ी लाश पर गयी। शव देख लोग सहम गये। और इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गयी। उधर देखते ही देखते शव मिलने की सूचना तेजी से इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल शव शिनाख्त करने का प्रयास जारी था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Nepal Accident नेपाल में बिहारियों पर टूटा कहर! फेवाताल में सड़क से 20 मीटर नीचे गिरी कार, दो बिहारी युवक की मौत

उधर शव देखें जाने की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी, पुलिस निरीक्षक सह एसएचओ सीताराम प्रसाद, एसआई संजीत कुमार, देवकुमार शर्मा व शेषनाथ प्रसाद समेत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटे थे और पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया भी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला खुलासा: बिहार में कम बारिश, फिर भी उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी! जानिए कहां से आ रहा इतना पानी

इस बाबत बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। शिनाख्त होते ही मामला साफ हो जायेगा। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गंगा की बाढ़ से बेघर हुए, स्कूल पहुंचे तो भगाने लगे! ‘आखिर जाएं तो जाएं कहां?’ | पढ़िए – भागलपुर बाढ़ पीड़ितों की 25...

Bhagalpur Flood News: भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ पीड़ितों के सामने संकट गहरा गया है। टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल में शरण लेने पहुंचे 50-60 लोगों को ठेकेदार ने भगाने की कोशिश#BhagalpurFlood,#BiharNews,#FloodRelief

Bihar Education शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ये गलती हुई तो कटेगा वेतन, शिक्षा विभाग का बड़ा फरमान

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अगस्त महीने के वेतन भुगतान को ई-शिक्षाकोष ऐप पर दर्ज डिजिटल उपस्थिति से जोड़ दिया है। अब अनुपस्थिति सीधे#BiharEducation,#EshikshakoshApp,#TeacherSalary

आपकी जेब पर भारी पड़ेगा सोना! Bihar में ₹22,000 तक बढ़े दाम, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

Patna Gold Price: पटना में आज सोना और चांदी दोनों महंगे हुए। 24 कैरेट सोना ₹967 बढ़कर ₹1,54,908 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी ₹2,439 महंगी हुई। इस साल ₹22,000 तक बढ़ चुके हैं#PatnaGoldPrice,#SilverRate,#GoldBuyingTips

कोसी, गंडक और बागमती अब नहीं मचलेगी – बाढ़ से बिहार को मिलेगी मुक्ति! 3 बड़े प्रोजेक्ट बदलेंगे तस्वीर, करोड़ों का ‘ बजट में...

Bihar Flood Project: बिहार सरकार बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है। इन प्रोजेक्ट्स से 73% बाढ़ प्रभावित इलाकों को स्थायी राहत मिलेगी, सिंचाई और पे#BiharFloodProject,#BiharDevelopment,#WaterManagement