आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। हरलाखी के खिरहर थाना के जिरौल गांव की एक नवविहिता के उसके पति द्वारा सिगरेट से गुप्तांग जलाने की कोशिश व सास के द्वारा गर्म चमच्च से दागकर जलाने का मामले सामने आया है। जिसको लेकर महिला ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। जिसकोलेकर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में जिरौल निवासी अमरेश यादव की पत्नी डोली देवी ने बताया है कि वर्ष 2018 में पुरे हिन्दू रीती रिवाज के साथ अमरेश यादव से हमारी शादी हुई। उपहार स्वरुप मेरे पिता ने कई कीमती सामान दिया था।
डेढ़ लाख के आभूषण कोचुपके से मेरी सास बेच डाली। मेरे पति का उसके भाभी के साथ नाजायज संबंध है। बराबर दहेज के लिए पैसा का मांग किया जा रहा था। इसी सबकोलेकर जब हम बोलते तो हमारा पति सिगरेट से हमारे गुप्तांग को जलाने की कई बार कोशिश किया। मेरी सास पुकारी देवी गर्म चमच्च से मेरे बदन कोदाग कर जला दिया।
गोतनी आशा देवी, जेठ कमलेश यादव, लक्ष्मिनिया देवी समेत सभी जबरन हमारे साथ मारपीट करता था। मेरा भाई जब मेरीहालत देखी तो मुझे वहां से वापस ले गया। जिससे तंग आकर हमे आज पुलिस का सहारा लेना पड़ा। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष फिरोज अहमद नेकहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।








You must be logged in to post a comment.