spot_img

Madhubani में जिस गाड़ी से हुआ हादसा, उसका Insurance और Pollution निकला फेल, जब हुआ Accident तो उठा सिस्टम पर बड़ा सवाल?

मधेपुरा के जिस जिलाधिकारी की कार ने 4 लोगों को कुचला उसका था पॉल्यूशन फेल? कर रहे थे निजी गाड़ी का इस्तेमाल, जिले में हर आम लोग भर रहे फाइन और अधिकारी घूम रहे खुलेआम...!

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मधेपुरा के जिलाधिकारी की कार ने चार लोगों को कुचल दिया। अब सवाल यही है कि गाड़ी में डीएम थे या नहीं यह अलग मामला है। मगर, हम इसे महज हादसा मान रहे हैं। मानना भी चाहिए। कारण, हादसा कहीं किसी भी वाहन से हो सकता है। मगर, इस हादसे के बाद कई सवाल हैं जिसका जवाब प्रशासन से लेकर (Why was the insurance of the DM whose car caused the accident in Madhubani not paid, a big question?) सरकार को भी देनी होगी?

- Advertisement -

कारण, घटना के बाद सबसे चौकाने वाली खबर यह है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ उस कार का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन फेल था। वहीं कार पर जिलाधिकारी का नेम प्लेट लगा था और उस कार का निजी गाड़ी के रूप में रजिस्ट्रेशन है।

- Advertisement -

मगर, बतौर मधुबनी के जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम की मानें तो सरकारी गाड़ी को इंश्योरेंस से छूट दी गई है। सरकारी गाड़ी से दुर्घटना होने पर इसका मुआवजा सरकार देगी। जबकि पॉल्यूशन के लिए ऐसा कुछ गाइडलाइन अभी उनके जानकारी में नहीं है। मगर, सवाल यहीं से उठ रहा है, जिसका जवाब कौन देगा…?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Murder News: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की मासूम का गला रेता, खेत में मिला शव, हड़कंप!

माना,सरकारी गाड़ी को इंश्योरेंस से छूट है तो क्या उसे इंश्योरेंस कराना ही नहीं है कि कराना है। अगर कराना है तो फिर जिस गाड़ी से हादसा हुआ उसके जो दस्तावेज सामने आए हैं उसके मुताबिक, पहली बात यह कि गाड़ी मधेपुरा के नजीर के नाम पर रजिस्टर्ड है। दूसरी बात,गाड़ी का इंश्योरेंस 23 दिसंबर 2019 को और पॉल्यूशन भी 24 सितंबर 2021 को फेल हो गया था। अब ऐसे में, यह किसकी जवाबदेही बनती है कि इसका इंश्योरेंस अपडेट रखा जाए। आइए विस्तार में चलते हैं।

यह सब घटना सूबे के परिवहन मंत्री के इलाके का है। वहीं, इन सब चीजों के लिए मधुबनी के आम लोगों ने पिछले महीने 24 लाख से अधिक जुर्माना भरा है। सोमवार को छठ पूजा खत्म होने के बाद सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल के इलाके में चार लोगों के लिए एनएच 57 एक बार फिर अभिशाप बन गया।

मंगलवार को जब सुबह सूरज निकला तो करीब 8 बजे मधेपुरा के जिलाधिकारी की कार ने 4 लोगों को कुचल दिया। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी का नंबर BR43E 0005 है। जब हमने गाड़ी की पड़ताल की तो पता चला कि गाड़ी मधेपुरा के नजीर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

ये इनोवा कैब नही, कार के रूप में रजिस्टर्ड है। साथ ही पड़ताल करने पर पाया गया कि गाड़ी का इंश्योरेंस 23 दिसंबर 2019 को और पॉल्यूशन भी 24 सितंबर 2021 को फेल हो गया था। आम लोगों को इंश्योरेंस पर 2 हजार जबकि पॉल्यूशन पर 10 हजार का जुर्माना देना होता है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: नीतीश कुमार से अवॉर्ड लेने वाले कारोबारी को मारी गोली, मुजफ्फरपुर में हड़कंप

मामले पर बात करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मधुबनी शशि शेखरम ने कहा कि सरकारी गाड़ी को इंश्योरेंस से छूट दी गई है। सरकारी गाड़ी से दुर्घटना होने पर इसका मुआवजा सरकार देगी। जबकि पॉल्यूशन के लिए ऐसा कुछ गाइडलाइन अभी उनके जानकारी में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मधुबनी जिलाधिकारी की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर मासिक बैठक की गई थी। इसके अनुसार पिछले करीब 1 महीने में 172 आम लोगों से 24 लाख 14 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूला गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Coaching News: कोचिंग संस्थानों पर सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल टाइम में कोचिंग बंद, अब हर छात्र का डेटा होगा जमा!

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, बिना पेपर के गाड़ी चलाने, बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने, बिना पॉल्यूशन के गाड़ी चलाने, स्पीड लिमिट से अधिक में गाड़ी चलाने, गाड़ी में लोड की अधिकतम सीमा से अधिक लोड करके चलाने मद को मिलाकर ये जुर्माना वसूला गया।

और मामले में सबसे मजेदार बात है कि मंगलवार को सुबह एनएच 57 पर जो दुर्घटना हुई वो सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल का क्षेत्र है। ऐसे में देखना है कि इस इलाके के साथ जिले में आए दिन होने वाला हादसा और सरकारी पदाधिकारियों की ओर से नियमों का उल्लंघन कर गाड़ी चलाने पर परिवहन मंत्री कब संज्ञान लेंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Scholarship News: छात्रों के लिए खुशखबरी! मैट्रिक पास को मिलेगी 20 से 75,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे पाएं Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 का...

बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। मैट्रिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अब#BiharScholarship,#BiharEducation,#StudentScheme

Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद… फिर हुआ ये चौंकाने...

छपरा ट्रेन न्यूज: बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों का टीटी से विवाद हो गया। रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने पर भार#ChhapraTrainNews,#RailwayIncident,#TicketlessTravel

Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एमएलसी चुनाव हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनकी बिहार में कोई संपत्ति नहीं है। मुंबई और लखनऊ में करोड़ों के फ्लैट व जमीन हैं। राजनीति मे#PawanSingh,#MLCElection,#BhojpuriNews

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth