spot_img

Excise Police Station | एक्साइज थाने के लॉकअप में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश, सुसाइड या मर्डर…!

spot_img
- Advertisement -
मुंगेर से बड़ी खबर है जहां एक्साइज थाने के लॉकअप में फंदे से लटकी युवक की लाश मिलने से हड़कंप मचा है। युवक अमन की मौत पर बवाल इस बात पर कि यह मर्डर है या सुसाइड? इसको लेकर उलझी पुलिस तहकीकात में जुटी (Dead body of young man found hanging in excise police station) है तो परिजन पुलिस पर बड़ा तोहमत लगा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी मामले में शराबी अमन कुमार पकड़ाया था जिसकी देर रात फांसी पर लटकी लाश मिली है। अब सवाल उठता है यह खुदकुशी है या हत्या।अमन कुमार को उत्पाद विभाग के संरक्षण में रखा गया था।

पुलिस टीम ने शराब कारोबारियों और शराब पीने वालों के खिलाफ तलाशी और छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में चार लोगों को नशे में और दो को शराब बेचने में पकड़ा गया था।  इसमें अमन जो बिजली के कारोबार से जुड़ा था, ने खुदकुशी कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar में ₹6,00,00,000 का महा-फर्जीवाड़ा: पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा...अब तक 27 लोग हो चुकें है शिकार! Darbhanga - Samastipur तक फैला नेटवर्क, कहीं आप भी तो नहीं...?

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है, और शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। एसडीओ, उत्पाद अधीक्षक और चिकित्सक की गठित टीम की देखरेख में परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब फर्जी दाखिल-खारिज बंद, जानिए नया निर्देश

परिजनों का आरोप है पुलिस की प्रताड़ना से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती इसे खुदकुशी की शक्ल दे रही है। वहीं पुलिस का इस आरोप से इनकार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। क्योंकि, पुलिस ने उसे छुआ तक नहीं था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में 'गेम ओवर', 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बवाल किया। लोगों ने थाने में मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ खड़गपुर एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer