spot_img

Darbhanga के कृष्ण फ़ास्ट फूड, मुस्कान फ़ूड स्टॉल से मिले 2 बाल श्रमिक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। श्रम संसाधन विभाग के धावा दल ने फिर एकबार बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवधारा बाजार समिति में धावा बोलते हुए दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। पढ़िए कैसे पड़ा रेड, क्या हुआ जब पहुंचा धावा दल, क्या (2 child laborers found in Darbhanga’s Krishna Fast Food, Muskaan Food Stall) आदेश मिला था श्रम अधीक्षक राकेश रंजन से, क्या बताया श्रम अधीक्षक श्री रंजन ने पूरी खबर

- Advertisement -

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया

कि दरभंगा सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहन कुमार के नेतृत्व में दरभंगा सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा नगर निगम के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

- Advertisement -

सघन जांच अभियान के दौरान धावा दल की टीम ने एकमी घाट के कृष्ण फ़ास्ट फूड से एक बाल श्रमिक तथा शिवधारा बाजार समिति के मुस्कान फ़ूड स्टॉल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में न्याय की जीत! 8 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश में दोषी करार, अब 19 सितंबर को सजा

श्रम अधीक्षक ने बताया कि मुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है। वहीं, बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में  प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Dispute कुशेश्वरस्थान में भड़का तनाव! सरकारी कुएं पर बन रहा मंदिर, अब DM Kaushal करेंगे जांच, गांव में दहशत!

कहां-कहां चला सघन अभियान

उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम ने लोहिया चौक से एकमीघाट, दरभंगा टावर होते हुए  बाजार समिति शिवधारा, रेलवे स्टेशन, दोनार चौक स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने के लिए एक शपथ पत्र भरवाया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा किसानों के लिए खुशखबरी! 86 कृषि यंत्रों पर मिल रहा जबरदस्त अनुदान, तुरंत करें आवेदन | BAO प्रेमनाथ सिंह ने क्या बताया!

जानकारी के अनुसार, धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखंड मुख्यालयों में सघन जांच अभियान संचालित करती है। वहीं, बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है।

कौन-कौन और कहां के पदाधिकारी थे टीम में शामिल

उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में घनश्यामपुर एवं कुशेश्वरस्थान के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के मो. शोबान एवं अन्य शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News जाले में गूंजा गणपति का जयकारा!उत्सव का शानदार आगाज, 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा ने बांधा समां

Jaale Ganesh Mahotsav: दरभंगा के जाले में गणपति महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। 151 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसके बाद मंदिरों में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन द#JaaleGaneshMahotsav,#DarbhangaNews,#KalashYatra

Bihar Teacher Salary बिहार के 235 कॉलेजों में शिक्षकों की खैर नहीं! वेतन पर लटकी तलवार, बायोमेट्रिक हाजिरी पर आया ये बड़ा फरमान

Bihar Teacher Salary: बिहार में उच्च शिक्षा विभाग ने अनुदानित इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। 235 कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी गई है, लापरवाही पर व#BiharNews,#BiharTeacherSalary,#BiometricAttendance

दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली! पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस में हुई जोरदार झड़प, क्या रद्द होगी परीक्षा?

Patna Daroga Exam: पटना में 1799 पदों के लिए हुई दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अभ्यर्थियों और पुलिस में झड़प हो गई। जेपी गोलंबर पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने धांधली का#PatnaNews,#BiharPoliceRecruitment,#DarogaExamProtest

Bihar Education बड़ा बदलाव! बिहार के कॉलेजों में अब विदेशी भाषाएं भी पढ़ेंगे छात्र, जेएनयू-बीएचयू के पाठ्यक्रम से तैयार हुआ खाका

Bihar Education: बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों में जल्द ही जर्मन, फ्रेंच, जापानी सहित कई विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। यह पहल छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्त#BiharEducation,#ForeignLanguageCourses,#BiharJobs