spot_img

चुनावी कांव-कांव | Rabri Awas पर बड़ी हलचल है भाई…जुटे पूरे Bihar के RJD नेता, दही-चूड़ा-चुड़लाई और गप्पें चुनाव की

राबड़ी आवास पर जुटे पूरे Bihar के RJD नेताओं की ललकार सामने आएंगीं। लालू से ‘सियासी संक्रांति’ की सीख लेकर नए और तेज कलेवर में लोकसभा सीटों की बिसात बिछाते Lalu की हसरतों और कार्यकर्ताओं की परवान चढ़ते ख्वाहिशें इसबार दही-चूड़ा और चुड़लाई की मिठास के साथ बाहर निकलेंगी इस बैठक के बाद...यही है देशज टाइम्स चुनावी कांव-कांव, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

चुनावी कांव-कांव, देशज टाइम्स राजनीतिक डेस्क। बात आज की करेंगे मगर शुरूआत नए साल के पहले दिन से होगी…

- Advertisement -

जहां बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जन्मदिन पर राबड़ी आवास के बाहर सैकड़ों आरजेडी कार्यकर्ता शुभकामना देने पहुंचे थे। सिर्फ पटना ही नहीं, बिहार के तमाम जिलों के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। जब सबों ने मिलकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नए साल और राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामना दी थी।

- Advertisement -

आखिर, मौसम चुनाव का जो है

आज उसी राबड़ी देवी के आवास पर बड़ी हलचल मची है। जहां,राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास पर पूरे प्रदेश के राजद नेता जुटे हैं। हलचल तो होगी ही। आखिर, मौसम चुनाव का जो है। ऐसे में मकर संक्रांति का राबड़ी-लालू से पुराना नाता भी सामने है। दही-चूड़ा-चुड़लाई के साथ बिहार की राजनीतिक विसात भी बिछ चुकी है। लोकसभा नजदीक है। मामला, सीटों के बंटबारे को लेकर भी है। सहयोगी पार्टियों के दावे का भी है। सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन, खासकर नीतीश और कांग्रेस से बेहतरी का भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 22 DSP का रातोंरात तबादला! अब कानून-व्यवस्था पर दिखेगा बड़ा असर?

तेजस्वी सीएम, पीएम नीतीश

वहीं, इस बार नेता अपने साथ एक नई चाहत लेकर पहुंचे हैं। तेजस्वी बनें बिहार के सीएम, साथ में पीएम नीतीश कुमार बनें यह भी अंदरखाने। मगर, खलबली बड़ी है। आरजेडी नेता खुर्शीद आलम सिद्दीकी पहले ही कह चुके हैं, “जिस तरह तेजस्वी देश की राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं, हमारी शुभकामना है कि वो आगे बढ़ते रहे और अपनी पार्टी के विचार को और आगे ले जाएं। यही उनका नए साल का संकल्प है।

यह भी पढ़ें:  कोशी नदी उफनाई, नेपाल ने बहकाया, आया जलप्रवाह का 1.63 लाख क्यूसेक का विकराल रूप! 21 फाटक खुले, बिहार में बाढ़ की आहट?

राबड़ी आवास पर बड़ी हलचल है भाई

खैर, पहले बात करते हैं राबड़ी आवास पर बड़ी हलचल की जहां इस दौरान लालू प्रसाद लोकसभा सीटों को लेकर अपनी बिसात को विस्तार देंगे। हालांकि पार्टी की ओर से हर साल मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को दही चूड़ा भोज की भी अपनी चाल और प्रवृत्ति रही है। सो, आयोजन को लेकर इस बार पेंच में दही की मिठास भी तय है धुलेगी ही।

दही-चूड़ा-चुड़लाई और गप्पें चुनाव की

इस भोज में महागठबंधन समेत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता आमंत्रित होंगे। राजद के मुताबिक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद मीसा भारती, लालू यादव समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Bihar Sampark Kranti Express ! अब कर्पूरीग्राम स्टेशन पर रुकेगी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, Samastipur के लाखों यात्रियों को मिली बड़ी राहत

दही परोसी जाएंगी मगर साथ में…

जानकारी के अनुसार,राजद सुप्रीमो के स्वस्थ्य होने पर ‘दही चुड़ा भोज’ का आयोजन होता रहा है। वह खुद पार्टी और सहयोगियों को दही परोसते रहे हैं। इस बार यह काम तेजस्वी कर सकते हैं। राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से ‘मकर संक्रांति’ पर ‘चुड़ा-दही भोज’ के आयोजन पर विचार करने के लिए बैठक की गई।

तैयारी बड़ी है, सामने लड़ाई जो खड़ी है

इसमें राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य सुभाष यादव, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, सारिका पासवान, प्रदेश महामंत्री सगंठन सह कार्यालय प्रभारी राजेश यादव थे। यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से इस बार दही-चुड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं की हसरतें मार रहीं हिलौरे

Rabri Awas | Photo: Deshaj Times
Rabri Awas | Photo: Deshaj Times

वहीं, कार्यकर्ताओं की अलग ही चाह है। सभी राजद को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सबों की चाहत है अपने नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। इसी शुभकामना के साथ आज की बैठक में बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, अपराधी का एनकाउंटर : कुख्यात बसिया का हॉफ Encounter| जानिए -पुलिस और अपराधी के बीच कैसे हुई...

Bihar Police Encounter: पटना में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी रवीश कुमार उर्फ बसिया घायल हो गया। बंटी यादव अपहरण-हत्याकांड का मुख्य आरोपी बसिया PMCH में भर्ती है।#BiharPoliceEncounter,#PatnaCrime,#RaveeshBasiya

बड़ी खबर Bihar NH Police : बिहार के हाईवे पर अब नहीं होगी टेंशन! हर 50 KM पर खड़ी मिलेगी पुलिस टीम, 61 इंटरसेप्टर...

Bihar NH Police: बिहार में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 6300 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब यातायात पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। हर#BiharNews,#NHPolice,#RoadSafetyBihar

Bihar Education बिहार के9वीं से 12वीं कक्षा के लाखों छात्रों की बल्ले-बल्ले! 150 सरकारी स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज-कोचिंग’ शुरू | CM Samrat...

Bihar Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' और मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का शुभारंभ किया। लाखों छात्रों को आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की#BiharEducation,#SamratChoudhary,#PatnaStudents

मुंगेर में सनसनीखेज वारदात Munger Murder! ईंट भट्ठे पर सो रहे नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा!

Munger Murder: मुंगेर के सफियासराय में आरपीएस ईंट भट्ठा पर नाइट गार्ड सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आक्रोशित परिजनों ने NH-80 जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीन सं#MungerNews,#BiharCrime,#NightGuardMurder