spot_img

Bhagalpur Crime News | Robbery In Bhagalpur | Bihar Crime News | भागलपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर के घर अपराधियों का तांडव, भीषण डकैती, परिवार को बनाया बंधक, जमकर लूटपाट मचाया, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bhagalpur Crime News | Robbery In Bhagalpur | Bihar Crime News | भागलपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर के घर अपराधियों का तांडव, भीषण डकैती, परिवार को बनाया बंधक, जमकर लूटपाट मचाया, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग भागलपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर के घर अपराधियों का तांडव दिखा है। भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है। परिवार के लोगों को बंधक बनाकर अपराधियों ने जमकर लूटपाट को अंजाम दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने विरोध में सड़कों पर उतरकर भारी हंगामा मचाया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | घर में सो रहे डॉक्टर अंकित कुमार प्रसून और उनकी मां समेत पत्नी को अपराधियों ने बंधक बनाया

जानकारी के अनुसार, भागलपुर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह और डॉ. अमरनाथ सिंह के घोघा स्थित पैतृक आवास में मंगलवार की आधी रात को अपराधियों ने जमकर डकैती का तांडव मचाया है। घर में सो रहे डॉक्टर अंकित कुमार प्रसून और उनकी मां समेत पत्नी को अपराधियों ने बंधक बना लिया। फिर जमकर लूटपाट की वारदात को मनमर्जी अंजाम देते रहे। मन भर गया तो आराम से फरार हो गए।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | मां और पत्नी के सोने-हीरे-चांदी के सारे जेवरात ले उड़े डकैत

डकैतों ने डॉक्टर की मां और पत्नी के सोने-हीरे-चांदी के सारे जेवरात ले लिए। बदमाशों ने घर के सदस्यों को शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दे रखी थी। डकैती डाल अपराधियों ने घर में लगे सीसी कैमरे में कैद फुटेज पुलिस को हाथ नहीं लगे इसके लिए डीवीआर ही नोच कर चलते बने।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आपकी आइसक्रीम में मिली गंदगी! पटना में बड़ा एक्शन, 5 प्रतिष्ठानों पर RAID, ₹80,720 का एक्सपायर्ड सामान नष्ट, कई यूनिट्स पर लटकी तलवार

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | डकैती के विरोध में दिखा सड़कों पर धरना, प्रदर्शन, जाम

बंधक बनाए गए सदस्य भयभीत हाल में डकैतों के चले जाने के काफी देर बाद तक असामान्य स्थिति में बने रहे। अपराधियों ने घर में घुसकर  हथियार का भय दिखाकर उनके पास से पांच लाख रुपए से अधिक कैश और गहने लूट लिए। वहीं इस डकैती के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया है। बताया जाता है, आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Recruitment बिहार शिक्षक भर्ती: गेस्ट टीचर्स को नहीं मिलेगा अनुभव का बोनस, हाई कोर्ट के फैसले से हजारों प्रभावित

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | हथियार के बल पर 5 लाख से अधिक कैश भी ले गए अपराधी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब आधा दर्जन अपराधियों ने डॉ. संजय सिंह व डॉ अमरनाथ सिंह के पैतृक घर में घुस गए। घर में सो रहे डॉक्टर अंकित कुमार प्रसून व उनकी मां और पत्नी को बंधक बना लिया। हथियार का भय दिखाकर उनके पास से पांच लाख रुपए से अधिक कैश और गहने लूट लिए। वहीं इस डकैती के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया। वरीय पुलिस पदाधिकारी व सांसद मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पढ़िए पूरी खबर

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | डॉ. अंकित कुमार प्रसून का हाथ-पांव बांधा, पत्नी को बंधक बनाया

वहीं, डकैती के विरोध में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने सड़क जाम कर दिया। सभी धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने बताया है कि रात करीब एक बजे सात से आठ की संख्या में बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने डॉ. अंकित कुमार प्रसून का हाथ-पांव बांध दिया। हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की। उनकी मां को भी धमकाया और डॉ. अंकित की पत्नी डॉ. क्विटी को भी बंधक बना लिया।

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | पूरे परिवार को दहशत के साए में रखकर वारदात को दिया अंजाम

पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लूटपाट के बाद बदमाश सीसीटीवी का सीडीआर अपने साथ लेते गए। घोघा थाना अंतर्गत जानीडीह दक्षिणी में मंगलवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है। डॉ. संजय सिंह और डॉ. अमरनाथ का यह पैतृक आवास है। डॉ. अमरनाथ के पुत्र डॉ. अंकित कुमार प्रसून इसी आवास में रहते हैं। उनकी मां भी घटना के वक्त घर के अंदर मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर ' अनंत ' आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! | पढ़िए - छोटे सरकार पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | थाना प्रभारी को निलंबित करने की उठी मांग

पीड़ित डॉक्टर परिवार ने बताया कि लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति लूटकर बदमाश भागे हैं। 5 लाख से अधिक कैश लूट का भी दावा किया गया है। वहीं घटना को लेकर बुधवार सुबह स्थानीय लोगों का आक्रोश पुलिस प्रशासन पर जमकर फूटा। पूर्व विधायक रामविलास पासवान अपने समर्थकों व स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। सड़क जाम किया।साथ ही थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की।

Bihar Crime News | Bhagalpur Crime News | डॉक्टर के घर डकैती, खबर फैली जंगल की आग की तरह, सनसनी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गयी। घोघा, रसलपुर और सन्हौला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं भागलपुर के सांसद अजय मंडल भी पहुंचे और लोगों को सड़क जाम हटाने का अनुरोध सबने किया। प्रशिक्षु आइपीएस अभिनव भी मौके पर पहुंचे। सबको शांत कराया और अपराधियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गयी। घोघा, रसलपुर और सन्हौला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम

Bihar BPSC ASO Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने टॉप किया, जबकि 11 दिव्यांग अभ्यर्#BiharNews,#BPSCAResult,#SantoshKumar

सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: ‘तमाशा होना तय है’, खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए – ‘मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया’

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 'जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है।'#SoniaGandhiBook,#CongressLeader,#BiharNews

पटना में 3 नवंबर को दौड़ेगा बिहार! इस बड़ी वजह से गांधी मैदान में जुटेंगे हजारों लोग, आप भी हो जाएं तैयार

Bihar Red Run: बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस 10 किमी दौड़ और 2 किमी वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को HIV के प्र#BiharRedRun,#HIVAwareness,#PatnaEvents