spot_img

Darbhanga News | भालपट्टी में धर्म परिवर्तन का नहीं, जमीनी विवाद का था मामला, SDO Vikas Kumar और SDPO Amit Kumar ने खोल दी सच्चाई, कहा-Darbhanga में यूं ना फैलाएं अफवाह…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। भालपट्टी थाना के मुरिया गांव की राजधन देवी एवं उनके पुत्र विक्की कुमार के आवेदन पर जिलाधिकारी राजीव रौशन ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर विकास कुमार को विगत शुक्रवार को मामले की जांच करने का आदेश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित कुमार के साथ संयुक्त रूप से दिया था।

- Advertisement -

मामले की जाँच करने के उपरान्त आज अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर मामले की हकीकत बताई गई। अनुमण्डल पदाधिकारी ने बताया कि यह मामला धर्म परिवर्तन या धार्मिक विवाद से संबंधित बिल्कुल नहीं है, बल्कि जमीनी विवाद का है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आवेदक अपना घर का दरवाजा और खिड़की उत्तर की ओर जहाँ सरकारी जमीन है,खोलना चाहता है और उनके पड़ोसी, उसे वहाँ दरवाजा/खिड़की खोलने नहीं देता है।  उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जाँच आदेश मिलने के उपरान्त शुक्रवार के ही रात को वे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के साथ स्थल पर पहुँचकर पूरे मामले की जाँच की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News दरभंगा के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, रग्बी में जीते खिताब, अब आगे क्या?

जाँच के क्रम में पाया गया कि दोनों पक्षकार के बीच में एक लंबी खाली सरकारी जमीन है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है, उस जमीन की पैमाइश अंचल अमीन एवं अंचलाधिकारी द्वारा कराई गई है। वहाँ बताया गया है कि सरकारी जमीन का उपयोग सड़क के रूप में किया जाए, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से जो नियम है, उसका उल्लंघन नही किया जाए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एलिवेटेड रोड के लिए जमीन अधिग्रहण पर आया बड़ा फैसला! अब दावों की होगी जांच- रैयतों को मिलेगा न्याय

जाँच के दौरान वहाँ महिलायँ भी उपस्थित थीं और गाँव के बहुत सारे लोग थे, लेकिन किसी तरह का धार्मिक विवाद या दंबगई का मामला प्रकाश में नही आया है। उन्होंने गलत न्यूज वायरल करने वाले मीडिया से इस संबंध में प्रसारित गलत न्यूज़ का खंडन करने हेतु भी कहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ से त्राहिमाम: पानी घटने के बाद भी घरों में कैद लोग, नावों के सहारे पहुंचा रहे भोजन!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bijnor HIV News एक महिला और उसके चाहने वाले अनेक ! दो चचेरे भाई भी शारीरिक संबंध बनाकर फंसे| एक की मौत – ...

Bijnor HIV News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक महिला पर कई लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर उन्ह #BijnorNews,#HIVInfection,#UttarPradesh

ममता बनर्जी को कांग्रेस का न्यौता – शर्त भी : ‘बैगेज’ छोड़ो और पार्टी में लौट आओ – अपना ‘ सामान ‘ मत लाना

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में लौटने का न्योता दिया है, लेकिन एक शर्त के साथ। उन्होंने ममता से 'सामान' (अभिषेक बनर्जी) छोड़ने को क #AdhirRanjanChowdhury,#MamataBanerjee,#INDIAlliance

शिक्षामित्रों को झटका! हाईकोर्ट ने कहा- स्पेशल टीईटी नई भर्ती नहीं, मौका नहीं मिलेगा

Allahabad High Court Shiksha Mitra: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 221 शिक्षामित्रों की स्पेशल टीईटी में शामिल होने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा केवल सेवारत नियमित शिक्षकों क #ShikshaMitra,#AllahabadHighCourt,#UPTET

Owaisi UP Alliance यूपी में भाजपा को रोकने के लिए ओवैसी का बड़ा दांव! सपा, बसपा, कांग्रेस किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार?

Owaisi UP Alliance: असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए गठबंधन के रास्ते खोल दिए हैं। उनका लक्ष्य भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने #OwaisiUPPolitics,#UttarPradeshElection,#AIMIMAlliance