spot_img

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | सरस्वती पूजा विसर्जन में उपद्रव के बाद अब ना भय…न दहशत…खुले बाजार…आने लगे ग्राहक भी आहिस्ता-आहिस्ता

spot_img
- Advertisement -
Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | सरस्वती पूजा विसर्जन में उपद्रव के बाद अब ना भय…न दहशत…खुले बाजार…आने लगे ग्राहक भी आहिस्ता-आहिस्ता। जहां, बेनीपुर में पिछले चार दिनों से चल रहे भय एवं दहशत का माहौल धीरे-धीरे समाप्त होकर जनजीवन सामान्य होने लगी है। बहेड़ा बाजार में छिटफुट व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलने लगी है, लेकिन ग्राहकों की आमद नहीं के बराबर दिख रही है।

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | अभी भी बहेड़ा बाजार को लेकर भय और दहशत का माहौल कायम है, लेकिन…

क्षेत्र में अभी भी बहेड़ा बाजार के प्रति भय एवं दहशत का माहौल कायम है। लेकिन स्थानीय प्रशासन उस भय और दहशत को दूर करते हुए लोगों से लगातार अपने कामों में जुट जाने की अपील करते हुए सुरक्षा एवं संरक्षण की पूर्ण भरोसा दिला रहे हैं। पढ़िए सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट…

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | एसडीओ शंभुनाथ झा, एसडीपीओ डॉ.कुमार सुमित, थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल…

जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ. कुमार सुमित, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल सहित अन्य पुलिस बल लोगों को भरोसा दिलाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Matangini Hazra | 72 साल की उम्र में तिरंगे के लिए कुर्बान हुई थी ये वीरांगना, दरभंगा में ऐसे किया गया नमन!

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | यहां सब शांति-शांति है, खुले बाजार मगर…

जानकारी के अनुसार, सरस्वती मूर्ति विसर्जन जुलूस पर शुक्रवार की देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी से उत्पन्न विवाद के बाद लोगों में भय एवं दहशत का माहौल कायम हो गया था। आज चौथे दिन सोमवार को प्रशासन की पहल के बाद बहेड़ा बाजार की अधिकांश दुकानदार अपनी अपनी दुकानें तो खोल दी, लेकिन बजार में सन्नाटा ही दिखा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | कुछ यूं हैं हालात…मगर डरना नहीं है…

इसका कारण दर्ज प्राथमिकी में नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई अभी भी जारी है। फलस्वरूप.पुलिसिया दहशत के कारण न तो बाजार के लोग भय मुक्त होकर बाजार में निकल रहे हैं न हीं अगल बगल के गांव के लोग खरीदारी के लिए बाजार आ रहें हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | पुलिस बल, दंडाधिकारियों की अगुवाई में तैनात हैं

संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में बाजार में पुलिस बल की तैनाती बरकरार है.। ज्ञात हो कि बहेड़ा बाजार के जुलूस में तैनात दंडाधिकारी सह बीसीओ शशि कुमार के आवेदन पर 161 लोगों को नामजद करते हुए 200 से 300 अज्ञात पर धार्मिक भावना को भड़काने रोड़ेबाजी, पत्थर बाजी करने एवं विधि व्यवस्था को भंग करने तथा सांप्रदायिक दंगा भड़काने, सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने ,पुलिस व प्रशासन पर हमला करने के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज किया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | छापेमारी चल रही है

इसमें अभी तक त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष नामजद एवं अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी चल रही है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल आज भी व्याप्त है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | बहेड़ा बाजार के व्यापारियों में मलाल है…ये चंद्र शरारती तत्व

वहीं स्थानीय व्यावसायी बताते हैं कि चंद आसामाजिक तत्वों की ओर से एक धार्मिक जुलूस पर पत्थराव से उत्पन्न विवाद के कारण बहेड़ा बाजार के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। इस शादी विवाह के समय में अच्छी खासी बिक्री की उम्मीद थी जिस पर उपद्रवियों ने पानी फेर दिया है।

Darbhanga News | Benipur News | Bahera Bazaar News | कहते हैं एसडीओ शंभुनाथ झा….कड़ी नजर है, हालात सामान्य हैं

दूसरी ओर अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि भय और दहशत का माहौल खत्म हो चुका है। लोग अब सामान्य जीवन जीने को तैयार हैं। और लोग अपने दिनचर्या में जुट चुके हैं। क्षेत्र में कोई तनाव का कोई स्थिति नहीं है। फिर भी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: ‘बिहार में हैवानों का राज’, CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो...

Bihar Law and Order: बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की #BiharNews,#BegusaraiCrime,#TejashwiYadav

Madhepura Crime ‘गोली चल जाएगी…’ कहते ही दोस्त ने गर्दन में उतार दी गोली! 20 हजार का विवाद बना जानलेवा

Madhepura Crime News: मधेपुरा में दोस्त ने दोस्त को 20 हजार रुपये के मामूली विवाद में गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक राहुल कुमार की हालत गंभीर है, आरोपी अखिलेश फरार है। #MadhepuraCrime,#BiharNews,#FriendshipBetrayal

सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सस्पेंड ! शिक्षा विभाग का DPO अजित अमर पर बड़ा एक्शन | 4 साल में कमाए करोड़ों – निलंबित

Bihar Education Corruption: बिहार में शिक्षा विभाग के भ्रष्ट DPO अजित अमर को आय से 72.35% अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में साढ़े चार साल #BiharEducation,#CorruptionInBihar,#AjitAmar

अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस...

Gaya Viral Video: गया में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए हमलावरों की पहचान की बात कही ह #GayaNews,#BiharPolice,#ViralVideo