Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Singhwara Police | सिंहवाड़ा थाना के 4 थानाध्यक्ष बदले, मगर Manoj Bhagat का पुत्र रणधीर आज भी गायब है। अब, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने गायब रणधीर के मामले को सदन में उठाया। पूछा प्रश्न, आखिर कब मिलेगा रणधीर…।






Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Singhwara Police|11 वर्ष आठ महीने बीतने के बावजूद आज तक दरभंगा पुलिस…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर गांव में दरवाजे पर खेल रहा रणधीर 11 वर्ष आठ महीने बीतने के बावजूद आज तक दरभंगा पुलिस खोज कर नहीं ला सकी। बतादें इस आठ महीने में सिंहवाड़ा थाना के चार थानाध्यक्ष भले ही बदल गए लेकिन मनोज भगत का पुत्र रणधीर आज भी गायब है।
Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Singhwara Police | अब विधानसभा में पुलिस की कार्यशैली पर उठाया बड़ा सवाल
इस मामले को लेकर पीएमओ और गृहमंत्री मुख्यमंत्री तक परिजनों ने गुहार लगा चुके है। थक हार कर परिजन इस बार इलाके के विधायक व पूर्व मंत्री जीवेश कुमार से अपने पुत्र के बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पूर्व मंत्री ने इस मामले लेकर विधानसभा में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बच्चे की बरामदगी के लिए कहा है।
Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Singhwara Police | छठी कक्षा में पढ़ने वाला रणधीर अचानक एक दिन…
दरअसल पिछले वर्ष 26 जून 2023 की शाम अपने गांव सनहपुर स्थित घर के सामने खेलने के दौरान छठी कक्षा में पढ़ने वाला मनोज भगत का पुत्र रणधीर 11 वर्ष अचानक से गायब गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोज बिन किया लेकिन कोई अतापता नही चलने पर 27 जून को सिंहवाड़ा थाना प्राथमिकी संख्या 126/23 दर्ज करवाया। घटना के आठ महीना बीतने के बाद भी रणधीर अबतक बरामद नही हो सका है।
Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Singhwara Police | गृह मंत्रालय की हरकत में आई पुलिस फिर पड़ी शिथिल
जानकारी के अनुसार जब गृह मंत्रालय की तरफ से इस मामले को संज्ञान में लिया गया था तो कुछ महीने पहले तत्कालीन एसएसपी सहित इलाके की पुलिस में कुछ हरकत में आई फिर पुलिस की जांच शिथिल पड़ गई।
Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Singhwara Police | नहीं निकाल पाए आज तक सीडीआर
अब इस मामले के आठ महीने बीतने जाने के बाद चार थानाध्यक्ष भले ही बदल गए लेकिन केस के अनुसंधानक ने आज तक इस मामले में बनाये गए आरोपियो के मोबाइल का सीडीआर तक नही निकाल पाए।








