spot_img

Madhubani News | Jayanagar News | इंडो-नेपाल बोर्डर पर दंपती निकले तस्कर… ब्राउन शुगर, नशीली दवा, इंडियन-नेपाली करेंसी बरामद, गिरफ्तारी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: इंडो नेपाल बॉर्डर पर 40 ग्राम ब्राउन शूगर, अवैध नशीली दवा व इंडियन व नेपाली करेंसी के साथ तस्कर पति पत्नी गिरफ्तार, देशज टाइम्स तस्वीर में गिरफ्तार दंपती व पुलिस के अधिकारी

- Advertisement -

Madhubani News | भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित बेतौन्हा इलाके में

जयनगर से बड़ी खबर है जहां, एसएसबी 48 वीं वाहिनी जयनगर की ओर से भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित बेतौन्हा इलाके में एसएसबी के जवानों द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उप-कमांडेंट विवेक ओझा ने एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

- Advertisement -

Madhubani News | संयुक्त छापेमारी में जयनगर थाना क्षेत्र से लगभग 3 किमी की दूरी पर

इसकी अगुवाई निरीक्षक लोकेंद्र कुमार, समवाय प्रभारी (कमला) एवं अन्य जवानों और स्थानीय पुलिस के साथ की गयी। संयुक्त छापेमारी में जयनगर थाना क्षेत्र से लगभग 3 किमी की दूरी पर एसएसबी की वाह्य सीमा चौकी बेतौन्हा में सीमा स्तम्भ संख्या 269/06 से 400 मीटर भारतीय क्षेत्र में मनोज कुमार दास के निजी घर में अवैध रूप से रखे ब्राउन शूगर एवं नशीली दवा और टैबलेट और अन्य सामान के साथ मनोज कुमार एवं विभा देवी,पत्नी- मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

Madhubani News | ये सबकुछ हुआ बरामद

जप्त किए गए सामानों में 40 ग्राम ब्राउन शूगर, छोटे वजन की एक डिजिटल मशीन, 25 कोडीवेल कफ सिरप, 71 कैरिस्पास टैबलेट, 9 टैब थ्राइज डीएस,नाइट्रावेट 10 एमजी 198 टैब,100 पीस ट्यूब रलीफ सीपी-0002 मल्टीपर्पज,एक बजाज पल्सर मोटर साईकल, 55225/- नेपाली मुद्रा और 1,47,450/-रुपये भारतीय मुद्रा है।

Madhubani News | पूर्व भी हो चुकी है कई लोगों की गिरफ्तारी

जप्त किए गए सामान और गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जयनगर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी इस इलाके में अवैध रूप से नशीली दवाओं के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety

पटना में अब लग्जरी कारवां से घूमिए शहर, गंगा में स्पीडबोट का मजा भी; पर्यटकों के लिए खास सौगात

Patna Darshan: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना दर्शन के लिए लग्जरी कारवां सेवा शुरू की है। इस खास पैकेज में ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ गंगा में स्पीडबोट की सवारी का#PatnaTourism,#BiharTourism,#PatnaDarshan

खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब इस तारीख़ तक इंतजार!

Khan Sir: पटना की अदालत में चर्चित शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने उनके बॉडीगार्ड के हथियार लाइसेंस से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है, और अगली स#KhanSir,#PatnaNews,#BailHearing