spot_img

Madhubani News | Benipatti News | बेनीपट्टी नगर पंचायत लिखेगा विकास का नव अध्याय, वार्डों में झलकेगा विकास

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | बेनीपट्टी नगर पंचायत विकास की तेज रफ्तार में विकास का नया अध्याय लिखने जा रहा जहां बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया।

- Advertisement -


- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार को प्रधान लिपिक का प्रभार

इसमें, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार को सर्वसम्मति से प्रधान लिपिक का प्रभार मिल गया है। देखें देशज टाइम्स की तस्वीर जहां बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय में बैठक में मौजूद मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, ईओ व अन्य कर रहे विमर्श। पढ़िए क्या हुआ बैठक में फैसला…

- Advertisement -


Madhubani News | Benipatti News | कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी और सर्वसम्मति से पारित भी किया गया। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि प्रदान करने पर चर्चा की गयीं। वहीं नगर पंचायत के दैनिक कर्मी का दैनिक मानदेय में वृद्धि करने, कम्प्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार को प्रधान लिपिक के पद पर रखने का फैसला किया गया।


Madhubani News | Benipatti News | वार्ड 1 में मंदिर के पूरब साइड से विमल मंडल के पान दुकान तक

वार्ड 1 में मंदिर के पूरब साइड से ललन दास के दुकान होते हुए चंचल मुखिया के दुकान तक व मंदिर के पश्चिम साइड से शंकर साह के दुकान होते हुए विमल मंडल के पान दुकान तक पीसीसी सड़क निर्माण और नाला निर्माण, वार्ड 2 में मुख्य सड़क से लेकर वैधी पोखर तक तथा ब्रह्मस्थान के सड़क एवं ब्रह्मस्थान के चारों तरफ मिट्टीकरण व पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 3 में अशोक झा के घर से राजीव झा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने का फैसला हुआ।


Madhubani News | Benipatti News | तूरकाहा बांध में विदेशी मुखिया के बथान तक पीसीसी सड़क निर्माण

वार्ड 4 में पीडब्लूडी सड़क उच्चैठ पथ मेन रोड से तूरकाहा बांध में विदेशी मुखिया के बथान तक पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 5 में कादिर नदाफ के घर से शोएब अंसारी के घर तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड 6 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, इसी वार्ड में सामुदायिक भवन (काली मंदिर एवं बलही टोल) का जीर्णोद्धार तथा हनुमान मंदिर परिसर में पेभर ब्लॉक ईंट व चबूतरा एवं चहारदीवारी का निर्माण होगा।


Madhubani News | Benipatti News | वार्ड 7 में हेम नारायण झा के घर से निकलू राय के घर तक

वार्ड 7 में हेम नारायण झा के घर से निकलू राय के घर तक आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 8 में एसएच 52 से मेडौना इंग्लिश स्कूल होते हुए लक्ष्मण झा के खेत तक पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 12 में सुमन झा के घर से राम जतन के घर तक पीसीसी आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड 13 में कॉपरेटिव ऑफिस से वन विभाग होते हुए एसडीएम आवास तक पीसीसी सड़क निर्माण होगा।


Madhubani News | Benipatti News | कुल 52 तथा 5 से 6 अन्याय योजनाओं पर चर्चा

वार्ड 14 में आदित्य झा के घर से योगानंद झा के घर तक और अशोक झा के घर से स्टेट बोरिंग के चभच्चा तक पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 15 में बाबू जगजीवन राम/बाबा विद्यापति चौक से दक्षिण अनुसूचित जाति टोला होते हुए मोती मिश्र के घर तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड 22 में प्राथमिक विद्यालय संसार पोखर बेनीपट्टी में शौचालय एवं चहारदीवारी निर्माण सहित कुल 52 तथा 5 से 6 अन्याय योजनाओं पर चर्चा की गयीं। साथ ही सर्वसम्मति से पारित भी किया गया।


Madhubani News | Benipatti News | इनकी मौजूदगी में विकास का लिखा गया नव अध्याय

बैठक में मुख्य पार्षद के अलावे ईओ अमित कुमार, उपमुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, वार्ड पार्षद अंजली देवी, कार्तिक कुमार झा, योगेंद्र यादव, रामवरण राम, लीला देवी, संजु देवी, उर्मिला देवी, राम पुकारी देवी, प्रभा चेतना ठाकुर, लखी देवी, राजीव यादव, रीना झा, सुनील नायक, विनोद राम, मो. फारूक, मो. फैसल अंसारी, हैना कौसर, ललन साह, सागर देवी, इंदिरा देवी, मंगल कामत, कृष्ण कुमार यादव तथा नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety