spot_img

Madhubani News | Benipatti Crime News | बेनीपट्टी के गम्हरिया में बगीचे में मिली युवक की लाश, बाइक, मोबाइल, इयरफोन पड़ा था बगल में…सबकुछ संदिग्ध

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti Crime News | बेनीपट्टी के गम्हरिया में बगीचे में  युवक की लाश मिली है। बाइक, मोबाइल, इयरफोन भी बगल में पड़ा था। वहीं, अकौर गांव के 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार मंडल का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जैसा कि आप देशज टाइम्स की तस्वीर में देख रहे हैं कैसे घटनास्थल बेनीपट्टी के गम्हरिया के बगीचे में शव को कब्जे में लेकर जांच करती थाना पुलिस और उमड़ी भीड़ सामने है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Benipatti Crime News | सोनू कुमार मंडल की मिली लाश, संदिग्ध मौत की बू

बेनीपट्टी/ देशज टाइम्स संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव स्थित सरस्वती मंदिर के निकट स्थित बगीचे से एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुई है़। मृतक युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के अकौर वार्ड 9 के अर्जुन मंडल के पुत्र सोनू कुमार मंडल (25) के रूप में हुई है़।

- Advertisement -

Benipatti Crime News | ढ़ाई से तीन बजे के करीब स्थानीय कुछ लोग बगीचे में मवेशी चरा रहे थे

इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है़ और जांच में जुट गयी है़। बताया जा रहा है़ कि ढ़ाई से तीन बजे के करीब स्थानीय कुछ लोग बगीचे में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान लोगों की नजर बगीचे के एक भाग में पड़े युवक के शव पर पड़ी। जहां देखने वाले लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

Benipatti Crime News | पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई जूली कुमारी की चल रही दल-बल के साथ पूरी तहकीकात

कुछ ही समय में लोगों की भारी भीड़ युवक के शव को देखने के लिए उमड़ पड़ी।कुछ लोगों द्वारा युवक के मृत रहने तो कुछ के द्वारा बेहोश रहने सहित जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही थीं।

Benipatti Crime News | लाश को पोस्टमार्टम में भेजा

उधर, स्थानीय लोगों की ओर से घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गयी। जहां पहले एसआई मुकेश सिंह और उसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार तथा एसआई जूली कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

Benipatti Crime News | सौ मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक, जेब से मोबाइल, शव के पास ईयरफोन…संदिग्ध

पुलिस ने युवक के शव रहे स्थल से सौ मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक और युवक के जेब से मोबाइल तथा शव के पास रहे ईयरफोन भी बरामद की है़। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घर का एकलौता चिराग था जो बूझ गया। सूत्रों की माने तो पुपरी युवक का ससुराल है़ और दो दिन पहले वहां झगड़ा करके आ गया था।

Benipatti Crime News | आखिर युवक की मौत कैसे हुई। वह लोगों से पानी क्यों मांग रहा था…

इतना ही नही बताया जा रहा कि युवक घटनास्थल पर कुछ लोगों से पानी भी मांग रहा था। अब सोचने वाली बात है़ कि शरीर पर न ही किसी तरह का निशान तो आखिर युवक की मौत कैसे हुई।

Benipatti Crime News | परिजन बेहाल, रो-रोकर बुरा हाल

पुनि सह थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि अभी कुछ नही कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा। इधर, घटना की सूचना मृतक के घर पर पहुंचते ही मातम पसर गया। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety