back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar Health Department | स्वास्थ्य विभाग में बड़ा ट्रांसफर, 15 चिकित्सा पदाधिकारी बदले गए, Civil Surgeon का भी स्थानांतरण

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
Bihar Health Department | स्वास्थ्य विभाग में बड़ा ट्रांसफर, 15 चिकित्सा पदाधिकारी बदले गए, Civil Surgeon का भी स्थानांतरण शामिल हैं जहां बिहार में इन दिनों ट्रांसफर की बहार है। जो अधिकारी बचे हैं उनपर कृपा है बांकी सभी इधर से उधर भेजे जा रहे हैं। डीएसपी स्तर से लेकर आइपीएस और आइएएस हर स्तर के अधिकारियों का तबादला हो रहा है।

Bihar Health Department | स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा तबादला

इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा तबादला किया गया है। इसके तहत पंद्रह चिकित्सा पदाधिकारी बदले गए हैं। इसमें सबसे अहम, मिथिलेश कुमार हैं जिन्हें पटना का नया सिविल सर्जन बनाया गया है।

Bihar Health Department | पंद्रह चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण

जानकारी के अनुसार बिहार में तबादले हो रहे। विभिन्न विभागों में पदाधिकारी का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हो रहा है। ऐसे में जिन स्वास्थ्य महकमा के पंद्रह चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है उनकी सूची देखिए…

Bihar Health Department | इसमें पहला नाम है डॉ. मिथिलेश कुमार का

जानकारी के अनुसार, इसमें पहला नाम है डॉ. मिथिलेश कुमार का। इन्हें पटना का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। इससे पूर्व वह पटना के गर्दनीबाग अस्पताल में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। सभी चिकित्सा पदाधिकारी को विभाग ने अपने नव पदस्थापित स्थान पर तुरंत योगदान देने का निर्देश दिया है।

Bihar Health Department | पटना जिला सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार को पूर्णिया

पटना जिला सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार को पूर्णिया में क्षेत्रीय उप निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. विनोद कुमार सिन्हा को मुंगेर का सिविल सर्जन, डॉ. ललन कुमार ठाकुर को सुपौल, डॉ संजय कुमार को शेखपुरा, डॉ. अजय कुमार को मुजफ्फरपुर, डॉ. विनोद कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण, डॉ. राजेश कुमार को किशनगंज, डॉ. ईला मिश्रा को भोजपुर, डॉ. अनीता कुमारी को बांका, डॉ. श्यामा राय को नालंदा, डॉ. कात्यायनी कुमार मिश्रा को वैशाली का सिविल सर्जन बनाया गया है।

Bihar Health Department | डॉ. अविनाश कुमार सिंह बने भागलपुर के क्षेत्रीय निदेशक

इसके अलावा डॉ. रविंद्र नारायण को पटना मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का अपर निदेशक बनाया गया है। इससे पूर्व वह बांका में सिविल सर्जन के पद पर तैनात थे। डॉ. अविनाश कुमार सिंह को भागलपुर का क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह नालंदा में सिविल सर्जन के पद पर थे। डॉ. श्याम नंदन प्रसाद को सारण का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह वैशाली जिला में सिविल सर्जन के पद पर थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें