spot_img

Madhubani News। Ladniya News। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों के 98 kg Nepali गांजा के साथ Smuggler धराया, 5 तस्कर बोरा पटकर नेपाल भागा

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News। Ladniya News। 98 kg Nepali गांजा के साथ Smuggler धराया है। वहीं, अन्य फरार हो गया है। कार्रवाई एसएसबी समवाय पिपराही के जवानों ने इंडो नेपाल पीलर संख्यां 252 के निकट की है जहां, पांच गांजा धंधेबाज एसएसबी जवानों को देखते ही गांजा से भरे बोरियों को पटककर नेपाल की ओर भाग गया।

- Advertisement -


- Advertisement -

Madhubani NewsLadniya News। अहले सुबह इंडो-नेपाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई

लदनियां प्रखंड अंतर्गत एसएसबी समवाय पिपराही के जवानों ने गुप्त सूचना पर सोमवार को अहले सुबह इंडो-नेपाल सीमा के पास तकरीबन 98 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ एक नेपाली धंधेबाज को पकड़ा। जबकि अन्य पांच गांजा धंधेबाज एसएसबी जवानों को देखते ही गांजा से भरे बोरियों को पटककर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

- Advertisement -


Madhubani NewsLadniya News। नेपाल से 6 तस्कर  भारतीय सीमा में जैसे ही प्रवेश किया…

इस बाबत पूछने पर एसएसबी समवाय पिपराही के सहायक समादेष्टा मोहित वर्मा ने बताया कि सोमवार को अहले सुबह मैं एसएसबी जवानों के साथ पिपराही के पास इंडो – नेपाल सीमा पीलर संख्या 252 के निकट गश्ती में था। इसी बीच नेपाल की ओर से 6 लोगों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जवानों को गश्ती में देख सभी धंधेबाज बोरी फेंककर भागने लगे जिसमें एक धंधेबाज पकड़ा गया।


Madhubani NewsLadniya News। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में आंकी गयी है

उन्होंने कहा कि पकड़े गए धंधेबाज की पहचान नेपाल के सिरहा जिले के सीतापुर के योगेंद्र यादव रूप में हुई। उन्होंने कहा कुल 6 बोरे पकड़े गए हैं। जिसमें कुल 98 पैकेट नेपाली गांजा था। जिसका वजन तकरीबन 98 किलोग्राम बताया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में आंकी गयी है। उन्होंने कहा कि धराये तस्कर को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सौंप दिया।


Madhubani NewsLadniya News। लदनियां थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी एवं लदनियां पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है। जबकि नेपाली शराब सहित प्रतिबंधित सामानों की तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लदनियां थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि मामला गम्भीर है। आवेदन के आलोक में केस कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety