spot_img

Madhubani News| Benipatti News | बेनीपट्टी JE की हिम्मत तो देखिए साहब ! PCC सड़क में प्रचुर धांधली मगर बना दी 11.94 लाख की MB

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News | बेनीपट्टी JE की हिम्मत तो देखिए साहब ! PCC सड़क में प्रचुर धांधली मगर बना दी 11.94 लाख की MB जहां दुर्गौली पूर्वारी टोल में समिति की ओर से बनाई गई पीसीसी सड़क में धांधली ही धांधली है। लेकिन,जेई की हिम्मत पर अब साहब भी गरमा गए हैं।व्यापक धांधली के बावजूद 11.94 लाख की जेई ने एमबी क्या बनाई। बीडीओ डॉ. रवि रंजन बिफर पड़े हैं। बीडीओ श्री रंजन ने जेई की पूरी  क्लास लगा दी है। साफ शब्दों में कहा है, स्थलीय निरीक्षण कर फोटो, स्टीमेट और एमबी के साथ जांच रिपोर्ट तत्काल दीजिए...राहुल कुमार झा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| सड़क बनाने में मनमानी, एमबी हो रहा बुक अपनी मर्जी…क्योंकि देखने वाला कोई नहीं

बेनीपट्टी प्रखंड के लगभग पंचायतों में मनचाहे रूप से सड़क बनायी जा रही है़। एमबी बुक किया जा रहा है़। लेकिन देखने वाला कोई नही है़। ताजा मामला बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के मनपौर पंचायत के दुर्गौली पूर्वारी टोल वार्ड 8 का है़। जहां पंचायत समिति सदस्य की ओर से पंद्रहवीं वित्त आयोग मद से बनाई गई पीसीसी सड़क में व्यापक पैमाने पर धांधली की गयी है़।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| 12 लाख का कोई माय-बाप नहीं, खरंजा उखाड़ा, ढ़ाल दिया…मिट्टी भी नसीब नही

जानकारी के मुताबिक दुर्गौली पूर्वारि टोल वार्ड 8 में ज्ञानेश्वर यादव के घर से बिंदेश्वर यादव के घर तक करीब 600 फीट की दूरी में सड़क निर्माण कराया गया है़। जिसकी लागत करीब 12 लाख बतायी जा रही है़। स्टीमेट के अनुसार पहले मिट्टीकरण,खरंजा और उसके बाद पीसीसी निर्माण करना था। लेकिन ऐसा नही हुआ है़। बल्कि पहले से रहे खरंजा को उखाड़, उसमें से ही ईंट को बिछा कर उस पर एक टोकरी मिट्टी भी नही दी गयी और उसे ढाल दिया गया।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| धांधली का दायरा और धांधली करने वालों का मनोबल क्या कहने…

सूत्रों की माने तो उखाड़े गए खरंजा में बचे ईंट को भी बेच दिया गया है़। सड़क की स्थिति ऐसी है़ की निर्माण के बाद महज कुछ दिनों में ही सड़क में कई जगहों पर दरारें आ गयी हैं। बात इतने पर ही खत्म नही हो रही है़। धांधली का दायरा और धांधली करने वालों का मनोबल तो देखिए जेई अमित बाबू बिना कुछ सोचे समझे 11.94 लाख रुपए की मापी पुस्त भी तैयार कर दिये हैं।

Madhubani News| Benipatti News| घटिया सड़क की अभी से घटने लगी उम्र

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कार्य में धांधली करने वालों को प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक किसी का भी भय नही है़। वार्ड 8 निवासी शीतल यादव एवं सरोज यादव ने कहा कि घटिया स्तर का सड़क बना दिया गया है़, अभी से ही टूटने लगी है़। सड़क में कई जगहों पर दरारें आ गयी हैं।

Madhubani News| Benipatti News| बीडीओ डॉ. रवि रंजन से बड़ी उम्मीद

वहीं इस संबंध में बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही था। जेई को स्थलीय निरीक्षण कर फोटो और स्टीमेट तथा एमबी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है़।

Madhubani News| Benipatti News| Rakesh Ranjan पर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर एनकाउंटर: SC ने कर दिया इनकार, अब कहां से मिलेगा न्याय?न्याय की लड़ाई अब यहां टिकी

Bihar Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को#BiharEncounter,#BhojpurNews,#SupremeCourt

लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

Bihar MMHAPU Admission: पटना के मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) में PG और MBA समेत सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम द#BiharNews,#MMHAPUAdmission,#PatnaUniversity

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, ‘पांडव सेना’ और पत्नी की वीडियो!

Bihar STF: बिहार STF ने पटना के टॉप वांछित अपराधी और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।#BiharSTF,#SanjaySinghArrest,#PatnaCrime

यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ी बस: 4 जिंदगियां खत्म, 20 घायल, मचा हाहाकार!

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। लखनऊ स#MathuraAccident,#YamunaExpressway,#RoadSafety