- Advertisement -
कोलकाता, देशज टाइम्स। तकनीक का हाथ पकड़कर तेजी से विकसित होती दुनिया में कंप्यूटर के इस्तेमाल को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में बच्चों को शुरुआत से ही कंप्यूटर सिखाने का निर्णय लिया है।
राज्य शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को बताया गया कि पहली कक्षा से ही सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा शुरू कर दी जाएगी। यह शिक्षा माध्यमिक तक चलेगी और नि:शुल्क रहेगा। इस निर्णय को लागू करने के लिए, 65,000 से अधिक स्कूलों के लिए कंप्यूटर खरीदा जाएगा।
- Advertisement -






