spot_img

Madhubani News | बेनीपट्टी में आग से तीन सिलेंडरों में ब्लास्ट, धू-धू कर फुंकते गए एक दर्जन घर, 2 लाख कैश, जेवरात समेत 25 लाख का भारी नुकसान

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | बेनीपट्टी में एक दर्जन घर आग से जल गए हैं। इसमें, दो लाख कैश भी जल गया। पूरे अग्निकांड में 25 लाख का भारी नुकसान हुआ है। मामला, नवटोली का है जहां, भीषण अगलगी की घटना में एक दर्जन घर जल गए। वहीं, अगलगी की घटना में तीन सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे शरीर में बचे कपड़ों के अलावे किसी का कुछ नही बचा है। राहुल कुमार झा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

Madhubani News | आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया

बेनीपट्टी अंचल व अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी पंचायत वार्ड 13 नवटोली गांव में भीषण अगलगी की घटना हुई है़। इसमें 11 लोगों के एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। गनीमत रही की किसी के जानमाल की क्षति नहीं हुई है़। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है़।

- Advertisement -

Madhubani News | देर से पहुंचा अग्निशमन वाहन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले रामाशीष राय के घर में आग लगी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप पकड़ लिया और एक एक करके अगल बगल के सभी घरों को अपने आगोश में समां लिया। आग की तेज लपटों को देख आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान किसी के द्वारा थाना, अंचल और अग्निशमन कार्यालय को घटना की सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार अग्निशमन वाहन और थाना पुलिस काफी विलंब से घटनास्थल पर पहुंची। पहले से ही लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे। फिर जब लेट से अग्निशमन वाहन पहुंची तो आग बुझाने की प्रक्रिया में गति आयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का 'बड़ा खेल'! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

Madhubani News | मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

आग बुझाने में अग्निशमन विभाग की दो छोटी व एक बड़ी गाड़ी के साथ स्थानीय करीब 50 से अधिक लोग जुटे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर नष्ट हो चुके थे। अगलगी की घटना में रामाशीष राय, राम ललित राय, बिलटू राय, रमण राय, सोनू राय, दुखाई राय, हरेराम राय, भोला राय, बिरजू राय, मिथिलेश मंडल, छोटू राय, युगेश्वर राय के एक दर्जन घर जल गए हैं।

Madhubani News | सोना चांदी के जेवर भी राख

साथ ही घर में रहे कपड़ा, अनाज, बर्तन, सोना चांदी के जेवरात, फर्नीचर, इलेक्ट्रिक उपकरण व कैश भी जलकर राख हो गए। रोते बिलखते हुए रमण राय की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि किसी काम से लोन लेकर 2 लाख नगद घर में रखी थी। साथ ही सोना चांदी के कीमती जेवरात भी रखे हुए थे। सब कुछ नष्ट हो गए। वहीं अन्य अग्नि पीड़ितों ने दहाड़े मार रोते बिलखते हुए कहा कि सबकुछ बर्बाद हो गया।

Madhubani News | अरेर के एसएचओ नेहा निधि भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची

शरीर में रहे कपड़ों के अलावे कूछ नही बचा। अब क्या खाएंगे, क्या पहनेंगे और कहां रहेंगे ! हे ऊपर वाले हमलोगों ने ऐसा क्या किया, जो इतनी बड़ी सजा दे दी। उधर, सूचना मिलते ही अरेर के एसएचओ नेहा निधि भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिल कई बिंदुओं पर जानकारी लीं। साथ ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवनारायण झा, सरपंच संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेन्द्र ठाकुर, सरपंच कांति झा और वार्ड सदस्य संघ के सचिव दीपक कुमार भी आग बुझाने में मुस्तैद दिखें। वहीं इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली है़। राजस्व कर्मचारी को भेजें हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट की ऐतिहासिक पहल: 15 जून से पूरी तरह ग्रीन एनर्जी पर चलेगा हवाई अड्डा, जानिए कैसे?

Patna Airport News: पटना हवाई अड्डा 15 जून से पूरी तरह हरित ऊर्जा पर चलेगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा और पर्यावरण स्थिरता मजबूत होगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने#PatnaAirport,#GreenEnergy,#BiharNews

Patna Crime News: यूट्यूब से सीखा अपराध! ऑनलाइन से मिर्च वाला स्प्रे भी मंगवाया… पढ़िए जब पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं युवतियां गिरफ्तार

पटना में दो युवतियों ने यूट्यूब से अपराध सीखकर ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ से वे नाकाम हो गईं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है#PatnaCrime,#JeweleryShopLoot,#BiharPolice

Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का ‘बड़ा खेल’! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

मधुबनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 419 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आने पर थानाध्यक्ष#MadhubaniCrime,#GanjaSeizure,#PoliceSuspension