spot_img

Darbhanga Murder | दरभंगा में दिवाली पर भाई की गोली मारकर हत्या! कत्ल कर भागा हत्यारा| ग्रामीणों ने दो KM तक दौड़ाकर पकड़ा- बांधा – जमकर पीटा

Darbhanga Murder: बिरौल के पड़री गांव में रविवार देर शाम हुई वारदात, घर में घुसकर मारी तीन गोलियां; आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा, गांव में तनाव का माहौल।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder | दरभंगा में दिवाली पर भाई की गोली मारकर हत्या! कत्ल कर भागा हत्यारा| ग्रामीणों ने दो KM तक दौड़ाकर पकड़ा! आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपित कुमोद ठाकुर को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और उसे बांध दिया। हत्याकांड के पीछे की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga Murder: बिहार के दरभंगा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दो किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी ने भागने के दौरान एक व्यक्ति को बाइक से टक्कर मार दी, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसे दबोचकर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पड़री गांव में तनाव का माहौल है।

बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार देर शाम यह घटना हुई। काशी ठाकुर पर उनके चचेरे भाई कुमोद ठाकुर ने घर में घुसकर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित कुमोद ठाकुर बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहा था। तभी उसने रास्ते में एक व्यक्ति को बाइक से धक्का मार दिया। इस टक्कर के बाद ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने कुमोद ठाकुर का पीछा करना शुरू कर दिया। लगभग दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  1 लाख के लिए दोस्त की हत्या: गर्दन दबाई, फिर गंगा में फेंकी लाश! 5 दिन बाद हत्यारे ने कबूला - समस्तीपुर के रोहन की बेगूसराय में MUDER

ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा

आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपित कुमोद ठाकुर को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और उसे बांध दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर अपनी हिरासत में लिया।

आरोपी कुमोद ठाकुर ने घर के अंदर चौकी पर बैठे काशी के पास जाकर पहले बातचीत की और फिर विवाद के बाद उसके मुंह से सटाकर गोली चला दी। वारदात के बाद बाइक से फरार हो रहे आरोपी को बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलौल गांव में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के पीछे की वजह अज्ञात, जांच जारी

पुलिस ने काशी ठाकुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि, इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच हुई इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाने की बात कह रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime मधुबनी में खौफनाक वारदात! पंचायत भवन के पास बोरे में बंद मिली युवक की लाश

Madhubani Crime News: मधुबनी के बिस्फी में जाफरा पंचायत भवन के पास बोरे में बंद एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विकास यादव के रूप में हुई है, पुलिस जांच#MadhubaniCrime,#BiharNews,#BisphiMurder

बिहार – बंगाल के बड़े ड्रग नेटवर्क को झटका! 80 लाख की स्मैक के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर दबोचे, ऐसे बिछाया जाल!

Bihar Drug Bust: कटिहार पुलिस ने बुधवार, 08 नवंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की 816 ग्राम स्मैक जब्त की। पश्चिम बंगाल सीमा पर चलाए गए अभियान में बिहार और#BiharDrugBust,#KatiharPolice,#DrugTrafficking

Bihar Weather बिहार में मौसम का ‘डबल गेम’: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी! कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने दिया अपडेट

Bihar Weather: बिहार में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है, लेकिन मौसम का दोहरा मिजाज जारी है. सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप है. जानिए कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से#BiharWeather,#BiharNews,#IMDUpdate

Arrah Crime भोजपुर में दीपावली की रात गाना बजाने के विवाद में 2 सगे भाइयों की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या! 6 अन्य घायल

Arrah Crime: भोजपुर जिले में दीपावली की रात खूनी संघर्ष हो गया। गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 8 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 2 सगे भाइयों की मौत हो गई और#ArrahCrime,#BhojpurNews,#DiwaliTragedy